पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
| |
विवरण | यह भारत की राष्ट्रीय योजना है जो प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में योजना आयोग द्वारा विकसित और कार्यान्वित होती है। |
कार्यकाल | वर्ष 1974 से 1979 तक |
अध्यक्ष | इंदिरा गाँधी |
उपाध्यक्ष | दुर्गा प्रसाद धर |
योजना आकार | 39,303 करोड़ |
विकास लक्ष्य | 4.4 फ़ीसदी |
वास्तविक | 3.24 फ़ीसदी |
अन्य जानकारी | 1978 में नवनिर्वाचित मोरारजी देसाई की सरकार ने इसे दो वर्ष चलाया, स्वयं रोज़गार व गांवों में रोज़गार के लिए अवसर बढ़ाने के लिए मदद, निर्यात वृद्धि पर ज़ोर दिया। |
पाँचवीं पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल 1974 से 1978 तक रहा। मार्च, 1978 में जनता पार्टी की सरकार ने चार वर्षों के पश्चात ही 'पाँचवीं योजना' को समाप्त कर दिया था।
- इस योजना में योजना आयोग का लक्ष्य ग़रीबी हटाओ, निर्धन वर्ग की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के कार्यक्रम, परिवार नियोजन प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।
- पाँचवीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्य -
- गरीबी की समाप्ति
- आत्मनिर्भरता की प्राप्ति के लिए वृद्धि की उच्च दर को बढ़ावा देने के अलावा आय का बेहतर वितरण और देशीय बचत दर में महत्त्वपूर्ण वृद्धि करने की नीति अपनायी गयी।
|
|
|
|
|