उदयगिरि उड़ीसा
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

उदयगिरि गाँव एवं पुरातात्विक स्थल उदयगिरि दक्षिण मध्य उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर के समीप स्थित है।
- इस गाँव में बौद्ध एवं जैन धर्म से सम्बन्धित चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफ़ाएँ और प्रतिमाएँ हैं।
- इन गुफाओं में निर्मित चैत्य गृह जैन धर्म से सम्बन्ध रखते हैं।
- उदयगिरि चैत्य गृह का निर्माण शुंग काल में हुआ था।
- इनमें से एक दुमंजिला गुफ़ा है, जिसको रानी गुफ़ा कहते हैं।
- इसमें कई कक्ष हैं।
- यह गुफा अलंकृत है।
- यहाँ से कलिंग के प्रसिद्ध शासक खारवेल का लेख मिलता है।
- यहाँ खारवेल ने जैन साधुओं के लिए विहार बनवाये थे।
- उदयगिरि की मंचपुरी गुफ़ा से रिलीफ स्थापत्य के सुन्दर उदाहरण मिलते हैं।
इन्हें भी देखें: खण्डगिरि एवं उदयगिरि पहाड़ियाँ
|
|
|
|
|