"प्रयोग:प्रिया": अवतरणों में अंतर
पंक्ति 67: | पंक्ति 67: | ||
|- | |- | ||
| 8 | | 8 | ||
| केरल | | [[केरल]] | ||
| अप्पम, अवियल, फिश मोली | | अप्पम, अवियल, फिश मोली | ||
|- | |- | ||
| 9 | | 9 | ||
| चेन्नई | | [[चेन्नई]] | ||
| इडली, सांभर, डोसा, मैसूर पाक | | इडली, सांभर, डोसा, मैसूर पाक | ||
|- | |- | ||
| 10 | | 10 | ||
| हैदराबाद | | [[हैदराबाद]] | ||
| हैदराबादी बिरयानी, हलीम, दाल गोश्त | | हैदराबादी बिरयानी, हलीम, दाल गोश्त | ||
|- | |- |
05:11, 14 अगस्त 2010 का अवतरण
भारतीय भोजन
भारतीय भोजन स्वाद और सुगंध का मधुर संगम है। पूरन पूरी हो या दाल बाटी, तंदूरी रोटी हो या शाही पुलाव, पंजाबी भोजन हो या मारवाड़ी भोजन, जिक्र चाहे जिस किसी का भी हो रहा हो, केवल नाम सुनने से ही भूख जाग उठती है। भारत में पकवानों की विविधता भी बहुत अधिक है। राजस्थान में दाल-बाटी, कोलकाता में चावल-मछली, पंजाब में रोटी-साग, दक्षिण में इडली-डोसा। इतनी विविधता के बीच एकता का प्रमाण यह है कि आज दक्षिण भारत के लोग दाल-रोटी उसी शौक से खाते हैं, जितने शौक से उत्तर भारतीय इडली-डोसा खाते हैं। सचमुच भारत एक रंगबिरंगा गुलदस्ता है।
भारतीय संस्कृति में भोजन पकाने को पाक कला कहा गया है अर्थात् भोजन बनाना एक कला है। भारतीय भोजन तो विभिन्न प्रकार की पाक कलाओं का संगम ही है्। इसमें पंजाबी भोजन, मारवाड़ी भोजन, दक्षिण भारतीय भोजन, शाकाहारी भोजन, मांसाहारी भोजन आदि सभी सम्मिलित हैं। भारतीय भोजन की सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि आपको कई प्रकार के भोजन न भी मिले तो भी आपको आम का अचार या नीबू का अचार या फिर टमाटर की चटनी से भी भरपूर स्वाद प्राप्त होता है।
भारतीय भोजन के प्रकार
- शाकाहारी भोजन- शाकाहारी भोजन वह भोजन है जिसमें मांस, मछली, और अंडे का प्रयोग नहीं होता है।
- मांसाहारी भोजन- मांसाहारी भोजन वह भोजन है जिसमें मांस, मछली, और अंडे का प्रयोग होता है।
क्रम | भारत के भाग | भोजन |
---|---|---|
1 | उत्तर भारतीय भोजन | कश्मीरी भोजन, पंजाबी भोजन |
2 | दक्षिण भारतीय भोजन | तमिल भोजन, मलयाली भोजन, कन्नड़ भोजन, आंध्र भोजन |
3 | पश्चिम भारतीय भोजन | गुजराती भोजन |
4 | पूर्व भारतीय भोजन | बंगाली भोजन, मैथिल भोजन |
क्रम | क्षेत्रीय भोजन | भोजन |
---|---|---|
1 | कश्मीरी | यखनी, कश्मीरी पुलाव, गुश्तावा |
2 | पंजाबी | सरसों का साग, राजमा- चावल, तंदूरी चिकन, मक्खदाल नी, छोले भटूरे |
3 | अवधी | दम पुख्त, बिरयानी, काकोरी कबाब, शामी कबाब, मलाई गिलौरी |
4 | राजस्थानी | दाल बाटी, चूरमा |
5 | गुजराती | ढोकला, खांडवी, लप्सी, बाफला, थेपला |
6 | मराठी | वड़ा पाव, श्रीखंड, भेलपूरी |
7 | कोंकणी/गोआनी | धनसाक, विंडालू |
8 | केरल | अप्पम, अवियल, फिश मोली |
9 | चेन्नई | इडली, सांभर, डोसा, मैसूर पाक |
10 | हैदराबाद | हैदराबादी बिरयानी, हलीम, दाल गोश्त |
11 | पूर्वी | भाप्पा इलिश, माछ झोल, रॉसोगुल्ला, संदेश (मिठाई) |
12 | पूर्वोत्तर | मोमो, थुपका, फिश टेंगा |