"अंकोल": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''अंकोल''' नामक पौधा अंकोट कुल का एक सदस्य है। वनस्पति...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''अंकोल''' नामक पौधा अंकोट कुल का एक सदस्य है। वनस्पतिशास्त्र की भाषा में इसे 'एलैजियम सैल्बीफ़ोलियम' या 'एलैजियम लामार्की' भी कहते हैं। वैसे विभिन्न भाषाओं में इसे विभिन्न प्रकार के नामों से पुकारा जाता है, जो निम्नलिखित हैं-
{{सूचना बक्सा वृक्ष
|चित्र=Ankol.JPG
|चित्र का नाम=अंकोल वृक्ष
|जगत=पादप (Plantae)
|उपजगत=
|संघ=एंजियोस्पर्म (Angiosperms)
|वर्ग=
|उप-वर्ग=
|गण=कॉर्नेल्स (Cornales)
|उपगण=
|अधिकुल=
|कुल=कॉर्नेसी या एलेंगियेसी (Cornaceae or Alangiaceae)
|जाति=एलैंजियम (Alangium)
|प्रजाति=सैल्वीफ़ोलियम (salviifolium)
|द्विपद नाम=एलैंजियम सैल्वीफ़ोलियम (Alangium salviifolium)
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=अपने रोग नाशक गुणों के कारण यह पौधा चिकित्साशास्त्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। [[रक्तचाप]] को कम करने में इसका पूर्ण बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ है।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
}}
'''अंकोल''' नामक पौधा अंकोट कुल का एक सदस्य है। वनस्पतिशास्त्र की भाषा में इसे 'एलैजियम सैल्वीफ़ोलियम' या 'एलैजियम लामार्की' भी कहते हैं। वैसे विभिन्न भाषाओं में इसे विभिन्न प्रकार के नामों से पुकारा जाता है, जो निम्नलिखित हैं-
#[[संस्कृत]] - अंकोट, दीर्घकील
#[[संस्कृत]] - अंकोट, दीर्घकील
#हिंदी दक्षिणी - ढेरा, थेल, अंकूल
#हिंदी दक्षिणी - ढेरा, थेल, अंकूल
पंक्ति 25: पंक्ति 49:


==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{वृक्ष}}
[[Category:वृक्ष]]
[[Category:वृक्ष]]
[[Category:औषधीय पौधे]][[Category:जीव विज्ञान]][[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:औषधीय पौधे]][[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:वनस्पति कोश]][[Category:वनस्पति]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

10:03, 11 जून 2013 का अवतरण

अंकोल
अंकोल वृक्ष
अंकोल वृक्ष
जगत पादप (Plantae)
संघ एंजियोस्पर्म (Angiosperms)
गण कॉर्नेल्स (Cornales)
कुल कॉर्नेसी या एलेंगियेसी (Cornaceae or Alangiaceae)
जाति एलैंजियम (Alangium)
प्रजाति सैल्वीफ़ोलियम (salviifolium)
द्विपद नाम एलैंजियम सैल्वीफ़ोलियम (Alangium salviifolium)
अन्य जानकारी अपने रोग नाशक गुणों के कारण यह पौधा चिकित्साशास्त्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। रक्तचाप को कम करने में इसका पूर्ण बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ है।

अंकोल नामक पौधा अंकोट कुल का एक सदस्य है। वनस्पतिशास्त्र की भाषा में इसे 'एलैजियम सैल्वीफ़ोलियम' या 'एलैजियम लामार्की' भी कहते हैं। वैसे विभिन्न भाषाओं में इसे विभिन्न प्रकार के नामों से पुकारा जाता है, जो निम्नलिखित हैं-

  1. संस्कृत - अंकोट, दीर्घकील
  2. हिंदी दक्षिणी - ढेरा, थेल, अंकूल
  3. बंगला - आँकोड़
  4. सहारनपुर क्षेत्र - विसमार
  5. मराठी - आंकुल
  6. गुजराती - ओबला
  7. कोल - अंकोल एवं
  8. संथाली - ढेला

पौधे की आकृति

यह बड़े क्षुप या छोटे वृक्ष होते हैं, जो 3 से 6 मीटर लंबे होते हैं। इसके तने की मोटाई 2.5 फ़ुट होती है तथा यह भूरे रंग की छाल से ढका रहता है। पुराने वृक्षों के तने तीक्ष्णाग्र होने से काँटेदार या र्केटकीभूत होते हैं। इनकी पंक्तियाँ तीन से छह इंच लंबी, अपलक, दीर्घवतया लंबगोल, नुकीली या हल्की नोंक वाली, आधार की तरफ़ पतली या विभिन्न गोलाई लिए हुए होती हैं। इनका ऊपरी तल चिकना एवं निचला तल मुलायम रोमों से युक्त होता है। मुख्य शिरा से पाँच से लेकर आठ की संख्या में छोटी शिराएँ निकलकर पूरे पत्र दल में फैल जाती हैं। ये पत्तियाँ एकांतर क्रम में लगभग आधे इंच लंबे पूर्णवृत द्वारा पौधे की शाखाओं से लगी रहती हैं।

पुष्प तथा फल

पुष्प श्वेत एवं मीठी गंध से युक्त होते हैं। फ़रवरी से अप्रैल तक इस पौधे में फूल लगते हैं। बाह्य दल रोमयुक्त एवं परस्पर एक-दूसरे से मिलकर एक नलिकाकार रचना बनाते हैं, जिसका ऊपरी किनारा बहुत छोटे-छोटे भागों में कटा रहता है। इन्हें बाह्यदलपुंज दंत कहते हैं। इसमें लगने वाला फल बेरी कहलाता है, जो 5/8 इंच लंबा, 3/8 इंच चौड़ा काला अंडाकार तथा बाह्यदलपुंज के बढ़े हुए हिस्से से ढका रहता है। प्रारंभ में फल मुलायम रोमों से ढका रहता है, परंतु रोमों के झड़ जाने के बाद चिकना हो जाता है। गुठली या अंतभित्ति कठोर होती है। बीच का गूदा काली आभा लिए लाल रंग का होता है। बीज लंबोतरा या दीर्घवत्‌ एवं भारी पदार्थों से भरा रहता है। बीज पत्र सिकुड़े होते हैं।

औषधिय गुण

इस पौधे की जड़ में 0.8 प्रतिशत अंकोटीन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसके तेल में भी 0.2 प्रतिशत यह पदार्थ पाया जाता है। अपने रोग नाशक गुणों के कारण यह पौधा चिकित्साशास्त्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। रक्तचाप को कम करने में इसका पूर्ण बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ है।

प्राप्ति स्थान

हिमालय की तराई, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दक्षिण भारत एवं बर्मा आदि क्षेत्रों में यह पौधा सरलता से प्राप्य है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंकोल (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 11 जून, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख