साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार
साहित्य अकादमी का प्रतीक चिह्न
विवरण साहित्य अकादमी द्वारा सर्जनात्मक लेखन के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में से प्रमुख है। यह पुरस्कार अकादमी की मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में विशिष्ट अनुवादकों को दिए जाते हैं।
प्रथम पुरस्कार सन् 1989
अंतिम पुरस्कार सन् 2013
पुरस्कार राशि 20,000/- रुपए[1]
संबंधित लेख साहित्य अकादमी, साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट

साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा सर्जनात्मक लेखन के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में से प्रमुख है। साहित्य अकादमी सन् 1989 से अनुवादों के लिए पुरस्कार प्रदान कर रही है। यह पुरस्कार अकादमी की मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में विशिष्ट अनुवादकों को दिए जाते हैं। सन् 1989 में इसकी पुरस्कार राशि 10,000/-रु. थी, सन् 2001 में बढ़ाकर इसे 15,000/-रु. कर दिया गया तथा सन् 2003 से यह राशि 20,000/-रु. कर दी गई है।

पुरस्कार के लिए पात्राता के मानदंड

साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार को अधिशासित करने वाले नियम इस प्रकार हैं:

  • पुरस्कार के पात्र होने के लिए पुस्तक को अकादमी द्वारा मान्यता-प्रदत्त भाषाओं की मौलिक कृति का पूर्ण, असंक्षिप्त और मूलनिष्ठ अनुवाद होना चाहिए।
टिप्पणी
प्राचीन तथा मधयकालीन गौरवग्रंथों के अनूदित अंश पुरस्कार के लिए उस स्थिति में पात्रा होंगे, जब अनुवाद मूलनिष्ठ हो।
  • मूल लेखक की प्रतिष्ठा तथा कृति विशेष की उत्कृष्टता को भी धयान में रखा जाएगा।
  • उस अनुवादक की कृति जो एक बार पुरस्कृत हो चुका है या अकादमी के कार्यकारी मंडल का कोई सदस्य, इस पुरस्कार के लिए विचारणीय नहीं होगा।
  • किसी योजक भाषा के माध्यम से किए गए अनुवादों पर भी विचार किया जाएगा, लेकिन वरीयता मूल भाषा के अनुवादों को दी जाएगी।
  • मरणोपरांत प्रकाशित कृतियाँ भी पुरस्कार की पात्र होंगी।
  • संयुक्त रूप से अनूदित पुस्तक भी पुरस्कार की पात्र होगी। यदि ऐसी कृति पुरस्कृत होती है, तो पुरस्कार राशि अनुवादकों के बीच बराबर-बराबर बाँट दी जाएगी।
  • अकादमी द्वारा प्रकाशित विनिबंध के अनुवाद पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।
  • पुरस्कार दिलाने के लिए समर्थन जुटाए जाने की स्थिति में पुस्तक पुरस्कार के लिए अयोग्य मानी जाएगी।


इन्हें भी देखें: साहित्य अकादमी, साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सन् 1989 में इसकी पुरस्कार राशि 10,000/-रु. थी, सन् 2001 में बढ़ाकर इसे 15,000/-रु. कर दिया गया तथा सन् 2003 से यह राशि 20,000/-रु. कर दी गई है।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख