श्लपगदम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

श्लपगदम भारत पर राज्य करने वाले पार्थियन राजा श्पलहोर का पुत्र और उत्तराधिकारी था। उसके द्वारा जो सिक्के चलवाये गये, उन पर 'श्पलहोरपुत्रस ध्रमिअस श्पलगदमस' लिखा हुआ है।

  • पार्थियन राजाओं ने अपने नाम के साथ 'ध्रमिक' या 'ध्रमिअ' विशेषण लगाया है। इससे सूचित होता है, कि ये भी भारतीय धर्म के प्रभाव में आ गए थे।
  • भारत के पार्थियन राजा केवल कन्धार और सीस्तान के प्रदेशों से ही संतुष्ट नहीं रहे। इन्होंने क़ाबुल पर भी आक्रमण करके उसे जीत लिया और वहाँ के यवन राज्य का अन्त किया।
  • इसके बाद वे पुष्करावती (पश्चिमी गान्धार) की ओर बढ़े और उसे भी अपने अधीन कर लिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख