ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बार्क का लोगो

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल अथवा 'बार्क' (अंग्रेज़ी: Broadcast Audience Research Council or BARC) एक संयुक्त उद्योग उपक्रम है जिसे प्रसारणकर्ता[1], विज्ञापनदाता[2] और विज्ञापन और मीडिया एजेंसी[3] का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टॉक होल्डर निधिबद्ध करते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टेलीविजन मेजरमेंट निकाय है। बार्क, इंडिया साल 2010 में शुरू हुआ था और इसका मुख्यालय मुंबई में है।

अत्याधुनिक तकनीक

बार्क की सबसे बड़ी खासियत आधुनिक तकनीक और उद्योग का मिश्रण है। यह व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित और भविष्य की तकनीक पर आधारित बताई जाती रही है। वहीं बार्क इंडिया टीवी ऑडियंस मेजरमेंट सिस्टम के सटीक और पारदर्शी संचालन के लिए जिम्मेदार है।[4]

ख़ास तकनीक का उपयोग

बार्क इंडिया ऑडियो वाटरमार्किंग तकनीक का उपयोग कर टीवी चैनल्स की व्यूअरशिप का मापन करती है। यह सिस्टम बैरोमीटर[5] के जरिए टीआरपी की मॉनिटरिंग करता है। मुंबई में करीब 2000 बैरोमीटर हैं।

कैसे काम करती है

पहले ऑडियो वाटरमार्क तकनीक का उपयोग कर प्रसारण के वीडियो में और उसके साथ दोनों में ही वाटरमार्क भेजे जाते हैं जिससे बैरोमीटर में वाटरमार्क सहित यह जानाकरी दर्ज हो जाती है कि उपभोक्ता कौन सा चैनल देख रहा है। इसके बाद इस जानकारी को अन्य संबंधित जानकारी के साथ जोड़ कर पूरे आंकड़े तैयार कर व्यूअरशिप डेटा के तौर पर जमा किया जाता है। इन्हीं आंकड़ों का मापन कर टीआरपी रेटिंग सहित अन्य जरूरी विश्लेषण भी किए जाते हैं। पूरी प्रक्रिया को यथासंभव पारदर्शी और सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. IBF
  2. ISA
  3. AAAI
  4. जानिए क्या है BARC और यह कैसे तय करती है TV Channels की TRP (हिंदी) hindi.news18.com। अभिगमन तिथि: 07 नवंबर, 2020।
  5. BAR-o-meters

संबंधित लेख