बणी-ठणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बणी-ठणी

बणी-ठणी (अंग्रेज़ी: Bani Thani) एक चित्र का नाम है, जो किशनगढ़ के राजा ने अपनी दासी का बनाया था। बणी-ठणी राजस्थानी भाषा के शब्द है, जिनका हिन्दी में अर्थ होता है- सजी-धजी। किशनगढ़, अजमेर के तत्कालीन राजा सावंतसिंह ने अपनी प्रेमिका जिनको कलावंती, लवलीज, उत्सव, प्रिया व नागर रमणी, राजस्थान की राधा, राजस्थान की मोनालिसा और कृतिनीन के नाम से जाना जाता है। दासी कलावंती का सन 1778 में एक चित्र बनाया गया। उसको 'बनी-ठनी' या 'बणी-ठणी' कहते है, क्योंकी सावंतसिंह ने अपनी दासी का रानियों जैसा शृंगार कर उनका चित्र बनाकर उसको 'बणी-ठणी' नाम दिया।[1]

भारत की मोनालिसा

बणी-ठणी एक भारतीय चित्र है जो किशनगढ़ चित्रकला से सम्बन्धित है। किशनगढ़ शैली के खोजकर्ता एरिक डिक्सन व डॅा. फैयाज अली थे। बणी-ठणी को भारत की मोनालिसा की संज्ञा एरिक डिक्सन ने दी। बणी-ठणी राजस्थाान के किशनगढ़ रियासत के तत्कालीन राजा सांवत सिंह की दासी व प्रेमिका थी। वह सौंदर्य की अदभुत मिसाल होने के साथ ही उच्च कोटी की कवयित्री भी थी। वह स्वयं रसीक बिहारी के नाम से कविता करती थी।[2]

एक बार राजा सावंत सिंह ने जो चित्रकार थे, इसे रानियों जैसी पौशाक व आभूषण पहनाकर एकांत में उसका एक चित्र बनाया और इस चित्र को नाम दिया 'बणी-ठणी'। राजा ने यह चित्र चित्रकार निहालचंद को दिखाया व निहालचंद ने इसमें कुछ संशोधन बताये। इस चित्र का चित्रण लगभग संवत 1755 से 1757 में हुआ। इस चित्र का आकार 48.8 X 36.6 से.मी. है।

अन्य नाम

बणी ठणी के अन्य नाम हैं-

  1. लवलीज
  2. उत्सव प्रिया
  3. कलावंती व नागर रमणी
  4. राजस्थान की मोनालिसा
  5. राजस्थान की राधा
  6. कृतिनीन

राजा सावंत सिंह के अन्य नाम- चितवन, नागरीदास, चितेरे, अनुरागी।

वर्तमान में बणी-ठणी का चित्र अजमेर संग्रहालय में सुरक्षित है। व इसकी एक प्रति अल्बर्ट हाॅल, पेरिस में सुरक्षित है। 5 मई, 1973 को बणी-ठणी का चित्र भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा 20 पैसें के डाक टिकट पर जारी जारी किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत की मोनालिसा (हिंदी) uniinfos.com। अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर, 2021।
  2. बणी-ठणी (हिंदी) rajasthangyan.com। अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर, 2021।

संबंधित लेख