फिरे राह से वो यहाँ आते आते -दाग़ देहलवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
फिरे राह से वो यहाँ आते आते -दाग़ देहलवी
दाग़ देहलवी
कवि दाग़ देहलवी
जन्म 25 मई, 1831
जन्म स्थान दिल्ली
मृत्यु 1905
मृत्यु स्थान हैदराबाद
मुख्य रचनाएँ 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2'
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
दाग़ देहलवी की रचनाएँ

फिरे राह से वो यहाँ आते आते
अजल मेरी रही तू कहाँ आते आते।

    मुझे याद करने से ये मुद्दा था
    निकल जाए दम हिचकियाँ आते आते।

कलेजा मेरे मुँह को आएगा इक दिन
यूँ ही लब पे आह-ओ-फ़ुगां आते आते।

    नतीजा न निकला थके सब पयामी
    वहाँ जाते जाते यहाँ आते आते।

नहीं खेल ऐ ‘दाग़’ यारों से कह दो
कि आती है उर्दू ज़ुबाँ आते आते।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख