दुआर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दुआर अथवा 'दोआर' पूर्वोत्तर भारतीय क्षेत्र है, जो पश्चिमी असम में हिमालय की तलहटी में स्थित है। संकोस नदी इसके 8,800 वर्गमील क्षेत्रफल को पश्चिमी व पूर्वी दुआर में विभाजित करती है।[1]

  • भारत के पड़ोसी देश भूटान के आसपास पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के मैदान पूर्वी हिमालय की तलहटी को कहते हैं।
  • 'दुआर' का मतलब नेपाली, असमिया, मैथिली, भोजपुरी, मगही और बंगाली भाषाओं में दरवाज़ा होता है और यह क्षेत्र भारत से भूटान के लिए प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • पुराने ज़माने में भूटान के लोग मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ 18 मार्ग या द्वार के माध्यम से संपर्क कर सकते थे।
  • भूटान युद्ध (1864-1865 ई.) की समाप्ति पर भूटान ने पश्चिमी व पूर्वी, दोनों दुआरों को अंग्रेज़ों को सौंप दिया था।
  • पश्चिमी असम स्थित पूर्वी दुआर में समतल मैदान है, जो अनेक नदियों द्वारा विच्छेदित है और और वहां की जनसंख्या बहुत कम है।
  • पश्चिमी दुआर पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है और यह मैदानी इलाक़े व हिमालय से जुड़े निम्न भूमि क्षेत्र, तराई का एक हिस्सा है।
  • यह दुआर चाय के उद्योग का महत्त्वपूर्ण केंद्र है।
  • 'दुआर' नाम (मूलत: 'द्वार') अनेक दर्रों पर पड़ा है, जो इस क्षेत्र से लघु हिमालय को जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत ज्ञानकोश, खण्ड-3 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 47 |

संबंधित लेख