चिरांद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चिरांद बिहार के सारण ज़िले में चिरांद नामक ग्राम स्थित है। इसके निकट नवपाषाणिक अवशेष प्राप्त हुए हैं।

  • बुर्ज़होम (कश्मीर) को छोड़कर अन्य किसी पुरातात्त्विक स्थल से इतनी अधिक मात्रा में नवपाषाणकालीन उपकरण नहीं मिले, जितने कि चिरांद ग्राम से प्राप्त हुए है।
  • सन 1962-1963 में प्रो.बी.पी.सिन्हा द्वारा इस स्थल का उत्खनन करवाया गया।
  • उत्खनन से पाँच प्रकार की संस्कृतियों के अवशेष मिले हैं।
  • इसकी कार्बन तिथि ई.पू. 4900 ज्ञात हुई है।
  • यह स्थल मैदानी क्षेत्र में गंगा, सोन, गंडक एवं घाघरा के संगम पर स्थित है।
  • यहाँ जो उपकरण पाए गए हैं, वे हिरणों के सींगों से निर्मित हैं।
  • मृद्भाण्डों पर चित्रांकन देखा गया है।
  • मृत्पात्रों पर ध्यान के भूसे के निशान तथा जले हुए चावल के दाने चिपके हुए प्राप्त हुए हैं।
  • इससे पता चलता है कि चिरांदवासी चावल की खेती करते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख