गुड़गाँव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(गुड़गांव से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
स्टार मॉल, गुड़गांव
Star Mall, Gurgaon
गुड़गाँव गुड़गाँव पर्यटन गुड़गाँव ज़िला

गुड़गाँव शहर, दक्षिण-पूर्व हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। गुड़गाँव बहुत ही ख़ूबसूरत स्‍थान है। इसके उत्तर में रोहतक और दिल्ली, पूर्व में फ़रीदाबाद और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित है।

इतिहास

गुड़गाँव की स्थापना 15 अगस्त 1979 ई. को की गई थी। महाभारत काल में राजा युधिष्ठिर ने गुड़गाँव को अपने धर्मगुरु द्रोणाचार्य को उपहार स्वरूप दिया था और आज भी उनके नाम पर एक तालाब के भग्नावशेष तथा एक मंदिर प्रतीक के तौर पर विद्यमान हैं। इस कारण इसका नाम गुरुगांव पड़ा था। बाद में समय के साथ इसका नाम गुडगांव हो गया।

कृषि और खनिज

गेहूँ, तिलहन, बाजरा, ज्वार और दलहन महत्त्वपूर्ण फ़सलें हैं।

उद्योग और व्यापार

यह औद्योगिक विकास का गलियारा बन चुका है। गुड़गाँव में सूती वस्त्र, यंत्रचालित बुनाई और कृषि उपकरणों से संबंधित उद्योग हैं।

यातायात और परिवहन

ट्रिडेंट होटल, गुड़गांव
Trident Hotel, Gurgaon

यह शहर दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है।

पर्यटन

हरियाणा राज्य में स्थित गुड़गाँव बहुत ही ख़ूबसूरत स्‍थान है। गुड़गाँव पर्यटन का आकर्षक स्थल है। गुड़गाँव में शीतला माता का मन्दिर बहुत प्रसिद्ध है। देश-विदेश से पर्यटक शीतला माता की पूजा करने के लिए यहां आते हैं। शीतला माता के मन्दिर के अलावा भी पर्यटक यहां पर कई पर्यटक स्थलों की सैर कर सकते हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,73,542, ग्रामीण की जनसंख्या 17,100 और ज़िले की कुल जनसंख्या 16,57,669 है।

विकास

गुड़गाँव का कुछ दिनों में जबरदस्त औद्योगिकरण हुआ है। यहाँ पर कई बहुर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कारख़ाने स्थापित किए गए हैं। हज़ारों मज़दूर यहाँ काम करके अपनी आजीविका कमाते हैं। इसके अलावा गुड़गाँव को आई.टी. सेक्टर का गढ़ भी कहा जाता है। गुडगांव ने कुछ ही समय में जबरदस्त प्रगति की है और हरियाणा सरकार इसे नई ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए यहाँ नई परियोजनाएँ शुरू करने की कोशिश कर रही है। इस शहर को साइबर सिटी के रूप में नई पहचान मिल रही है।                    


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख