उत्तम युद्ध सेवा पदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(उत्तम युद्ध सेवा मेडल से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
उत्तम युद्ध सेवा पदक

उत्तम युद्ध सेवा पदक (अंग्रेज़ी: Uttam Yudh Seva Medal) युद्धकालीन उल्लेखनीय सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सैन्य सम्मान में से एक है। इसे परिचालन संबंधी उच्च स्तर की विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। परिचालनात्मक संदर्भ में युद्ध, संघर्ष या शत्रुता का समय शामिल है। यह युद्धकालीन सम्मान, अति विशिष्ट सेवा पदक के समकक्ष है, जो एक शांतिकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान है। उत्तम युद्ध सेवा पदक मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।

  • यह पदक गोलाकार होता है और इसका व्यास 35 मि.मी. है। यह सादी आड़ी पट्‌टी पर लगा होता है और इसकी फिटिंग स्टैंडर्ड होती है। यह सुनहरे रंग का होता है। इस पदक के सामने के हिस्से पर राज्य चिह्न बना होता है और अंग्रेज़ी में 'उत्तम युद्ध सेवा मेडल' लिखा होता है। इसके पीछे की ओर पांच नोकों वाला सितारा बना होता है।[1]
  • इसका फीता सुनहरे रंग का होता है जिस पर लाल रंग की दो सीधी रेखाएं होती हैं, ये रेखाएं फीते को तीन बराबर हिस्सों में विभाजित करती हैं।
  • यदि पदक विजेता को पुनः यह पदक प्रदान किया जाता है तो बहादुरी के इस कारनामे को सम्मानित करने के लिए पदक जिस फीते से पर लटका होता है, उसके साथ एक बार लगा दिया जाता है। यदि केवल फीता पहनना हो तो यह पदक जितनी बार प्रदान किया जाता है, उतनी बार के लिए फीते के साथ सरकार द्वारा अनुमोदित पैटर्न के अनुसार बनी इसकी लघु प्रतिकृति लगाई जाती है।
  • निम्नलिखित श्रेणियों के कार्मिक पदक प्राप्त करने के पात्र होंगे-
  1. सेना, नौसेना और वायु सेना तथा प्रादेशिक सेना यूनिटों, सहायक और रिजर्व सेना और कानूनी रूप से गठित अन्य सेनाओं के सभी रैंकों के अफसर और जवान (जब शामिल की जाएं)।
  2. सशस्त्र सेनाओं की नर्सिंग सेवा के नर्सिंग अफसर और अन्य कार्मिक।
  • यह पदक युद्ध, मुठभेड़, प्रतिकूल परिस्थितियों में असाधारण कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सम्मान और पुरस्कार के बारे में (हिंदी) indianairforce.nic.in। अभिगमन तिथि: 25 मई, 2020।

संबंधित लेख