एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

इरोड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इरोड उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिण भारत में कावेरी नदी के तट पर स्थित एक शहर है। यहाँ मंदिरों के अभिलेख 10वीं शताब्दी में इस शहर की महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर संकेत करते हैं।

  • इस शहर का नाम एक चोल (10वीं से 13वीं शताब्दी) मंदिर से जुड़ा हुआ है और इसका अर्थ है- 'गीली खोपड़ी।'
  • वैसे तो इरोड को मराठों (पश्चिम भारत), मैसूर (कर्नाटक, दक्षिण भारत) और ब्रिटिश सेनाओं द्वारा बारी-बारी से ध्वस्त किया गया, लेकिन इसके आसपास की उपजाऊ भूमि ने इस शहर को कृषि एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में शीघ्र ही फिर से स्थापित होने में मदद की।[1]
  • इरोड रेलवे केंद्र है और पायकरा तथा मेत्तूर की जलविद्युत परियोजनाओं का जंक्शन है।
  • इस शहर के उद्योगों में कपास की ओटाई और परिवहन उपकरणों का निर्माण शामिल है।
  • यहाँ औद्योगिक विद्यालय और 'मद्रास विश्वविद्यालय'[2] से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं।
  • वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार शहरी जनसंख्या 1,51,184 तथा ज़िले की कुल जनसंख्या 25,74,067 थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत ज्ञानकोश, खण्ड-1 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 163 |
  2. चेन्नई, तमिलनाडु

संबंधित लेख