एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

आरो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आरो (आर्रो) यहूदियों के पुरोहित वर्ग के संस्थापक और अध्यक्ष। हज़रत मूसा के साथ उन्होंने यहूदियों का मिस्र से मुक्त होने में नेतृत्व किया। पेंततुख के वर्णन के अनुसार आरो का चार घटनाओं से संबंध था : (1) मूसा के साथ यहूदियों का नेतृत्व करने में, (2) रैफ़ीदिम के संग्राम में मूसा की सहायता करने में, (3) यहूदियों के पूजाचिह्न सोने का बछड़ा बनाने में और (4) अपनी बहन मिरिअम के साथ मूसा के विरुद्ध इस आधार पर विद्रोह करने में कि मूसा ने एक विदेशी स्त्री को पत्नी बनाया। यहूदियों के निर्वासनकाल के पूर्व यहूदी पुराहित 'जादोक' वंश के होते थे, किंतु निर्वासन के पश्चात्‌ पुराहितों की गद्दी आरो के वंश में आ गई।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 425 |

संबंधित लेख