अर्गट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अर्गट एक दवा है, जिससे अनैच्छिक मांसपेशियों में संकोच होता है और इसलिए प्रसव के बाद असामान्य रक्तस्राव रोकने के लिए यह स्त्रियों को दिया जाता है।

  • अधिक मात्रा में खाने पर अर्गट तीव्र विष का गुण दिखाता है।
  • नीवारिका (अंग्रेज़ी में राई) नाम के निकृष्ट अन्न में बहुधा एक विशेष प्रकार की फफूँदी (भुकड़ी) लग जाती है, जिससे वह अन्न विषाक्त हो जाता है। इसी फफूँदी[1] से अर्गट निकाला जाता है। इस फफूँदी लगी नीवारिका को खाने से जीर्ण विषाक्तता[2] रोग हो जाने का खतरा रहता है।[3]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. लैटिन नाम क्लैवीसेप्स परप्यूरिया
  2. क्रानिक पॉयज़निंग
  3. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 237 |

संबंधित लेख