अग्नि-6

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(अग्नि 6 से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अग्नि-6 (अंग्रेज़ी: Agni-VI) भारत द्वारा विकसित की जा रही एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे भारतीय सशस्त्र बलों के इस्तेमाल के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित किया जा रहा है। अग्नि-6 एक चार-चरण वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। इसक डिजाइन चरण के पूरा होने के बाद अब यह हार्डवेयर के विकास के चरण में है।

  • अग्नि-6 में कई स्वतंत्र रूप से लक्षित किए जाने वाले पुनः प्रवेश वाहन और साथ ही मैन्युवेरेबल पुनः प्रवेश वाहन (एमएआरवी) की भी संभावना है और ये मैन्युवेरेबल रणनीतिक हथियार अग्नि-6 को विस्तारित सीमा देंगे, जो वर्तमान में गुप्त है।
  • यह अपने पूर्ववर्ती अग्नि-5 से लम्बी होगी। डीआरडीओ ने सभी गणना पूरी कर ली है और इंजीनियरिंग का काम शुरू कर दिया है।
  • यह अग्नि मिसाइलों में नवीनतम और सबसे उन्नत संस्करण होगा। सूत्रों के मुताबिक़, अग्नि-6 मिसाइल में 10 एमआईआरवी हथियार ले जाने की क्षमता हो सकती है और 8,000 कि.मी. से लेकर 12,000 कि.मी. की हो सकती है।
  • डीआरडीओ के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने यह कहते हुए उद्धृत किया कि नई पीढ़ी अग्नि-6 मिसाइल बेहद सहज और आसानी से परिवहन योग्य होगी और आसानी से तैनात की जा सकेगी। इसमें पनडुब्बी और भूमि आधारित लांचरों से लांच होने की क्षमता होगी।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख