अंशु जमसेन्पा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अंशु जमसेन्पा

अंशु जमसेन्पा (अंग्रेज़ी: Anshu Jamsenpa, 31 दिसंबर, 1979) भारत की पर्वतारोही हैं। अरुणाचल प्रदेश की निवासी अंशु जमसेन्पा ने 2017 में पांच दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चोटी तक सफलतापूर्वक चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली विश्व की पहली महिला हैं। उन्होंने 2011 से 2017 के बीच पांच बार एवरेस्ट फतेह किया है। भारत सरकार द्वारा उन्हें 'पद्मश्री' से भी नवाजा गया है।

  • अंशु जमसेन्पा ने माउंटेनियरिंग की शुरुआत 2009 में की थी। उनके पिता इंडो तिब्बत बॉर्डर पर पुलिस ऑफिसर हैं और मां नर्स हैं। अंशु जमसेन्पा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं।
  • अंशु जमसेन्पा दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने कुल पांच बार एवरेस्ट की चढाई की है। उनके पति त्सेरिंग वांग हैं।
  • 19 मई को अंशु जमसेन्पा ने चढ़ाई शुरू की थी और रविवार सुबह 9.15 पर चढ़ाई पूरी की। उन्होंने नेपाल के पर्वतारोहक फूरी शेरपा के साथ यह चढ़ाई पूरी की।
  • वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने पांचवीं बार एवरेस्ट फतह की है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2011 में 10 दिन के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की थी।
  • अंशु जमसेन्पा ने इसके बाद नेपाल की तरफ से एवरेस्ट की चढ़ाई आरंभ की। उन्होंने 18 मई 2013 को तीसरी बार इसे फतह किया।
  • एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने जाने वालों को गुवाहाटी में दलाई लामा ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।
  • 2018 में अंशु जमसेन्पा को 'तेनजिंग नाॅर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख