हकीम ब्रजलाल वर्मन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
हकीम ब्रजलाल वर्मन

हकीम ब्रजलाल वर्मन एक स्वतंत्रता सेनानी थे। इनके पिताजी का नाम श्री मन्नीलाल वर्मन था। इनका निवास स्थल कृष्णापुरी, मथुरा, उत्तर प्रदेश है।

संक्षिप्त परिचय

  • असहयोग आन्दोलन में भाग लेने के कारण सन 1922 में 3 मास कैद या 50 रुपये जुर्माना हुआ।
  • नमक सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लेने के कारण सन 1930 में 1 वर्ष के कारावास का दण्ड मिला।
  • पुन: सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लेने के कारण सन 1932 में 1 वर्ष कैद और 200 रुपये जुर्माने की सजा मिली।
  • व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान सन 1941 में 1 वर्ष के कारावास का दण्ड और 500 रुपये जुर्माना हुआ।
  • भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लेने के कारण सन 1942 में नजरबन्द किये गये।
  • 1908 से कांग्रेस के सदस्य, मथुरा ज़िले में कांग्रेस के संस्थापक, भूतपूर्व अध्यक्ष ज़िला बोर्ड तथा ज़िला कांग्रेस।
  • भूतपूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख