एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

नव रत्न

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:21, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

क़ीमती पत्थर को रत्न कहा जाता है अपनी सुंदरता की वजह से यह क़ीमती होते है। रत्न कोई भी हो अपने आपमें प्रभावशाली होता है। मनुष्य अनादिकाल से ही रत्नों की तरफ आकर्षित रहा है, वर्तमान में भी है तथा भविष्य में भी रहेगा। रत्न शरीर की शोभा आभूषणों के रूप में तो बढ़ाते ही हैं और कुछ लोगों का मानना है की रत्न अपनी दैवीय शक्ति के प्रभाव के कारण रोगों का निवारण भी करते हैं। इन रत्नों से जहाँ स्वयं को सजाने-सँवारने की स्पर्धा लोगों में पाई जाती है वहीं संपन्नता के प्रतीक ये अनमोल रत्न अपने आकर्षण तथा उत्कृष्टता से सबको वशीभूत कर विश्व व्यापी से बखाने जाते हैं। रत्न और जवाहरात के नाम से जाने हुए ये खनिज पदार्थ विश्व की बहुमूल्य राशी हैं, जो युगों से अगणित मनों को मोहते हुए अपनी महत्ता बनाए हुए हैं। रत्नों में मुख्यतः नौ ही रत्न ज्यादा पहने जाते हैं।

नव ग्रहों और रत्नों की स्थिति

ग्रह संबंधित रत्न उपयुक्त धातु लग्न साशि स्वामी ग्रह अनुकूल
सुर्य माणिक्य स्वर्ण मेष मंगल मूँगा
चंद्र मोती चाँदी वृषभ शुक्र हीरा
मंगल मूँगा स्वर्ण मिथुन बुध पन्ना
बुध पन्ना स्वर्ण,काँसा कर्क चंद्र मोती
बृहस्पति पुखराज चाँदी सिंह सूर्य माणिक्य
शुक्र हीरा चाँदी कन्या बुध पन्ना
शनि नीलम लोहा,सीसा तुला शुक्र हीरा
राहु गोमेद चाँदी, सोना, ताँबा, लोहा, काँसा वृश्चिक मंगल मूँगा
केतु लहसुनिया चाँदी, सोना, ताँबा, लोहा, काँसा धनु गुरु पुखराज
मकर शनि नीलम
कुंभ शनि नीलम
मीन गुरु पुखराज

गोमेद

गोमेद राहु ग्रह का रत्न है। नवरत्न में गोमेद भी होता है। गोमेद रत्न ज्यादा तर पीताभ गहरे लाल रंग का होता है और यह सभी रंगों में भी पाया जाता है। गोमेद रत्न पारदर्शक होता है।

नीलम

नीलम शनि ग्रह का रत्न है। नवरत्न में नीलम भी होता है। नीलम रत्न गहरे नीले और हल्के नीले रंग का होता है। नीलम पारदर्शी, चमकदार और लोचदार रत्न है। शनि का रत्न नीलम एल्यूमीनियम और ऑक्सिजन के मेल से बनता है। इसे कुरुंदम समूह का रत्न माना जाता है।

पन्ना

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। पन्ना हरे रंग का एक रत्न है। नवरत्न में पन्ना भी होता है। पन्ना धारण करने से बल, बुद्धि, विद्या तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

पुखराज

पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। पुखराज एक मूल्यवान रत्न है। पुखराज रत्न सभी रत्नों का राजा है। पुखराज रत्न एल्युमिनियम और फ्लोरीन सहित सिलिकेट खनिज होता है। संस्कृत भाषा में पुखराज को पुष्पराग कहा जाता है। पुखराज रत्न पीले, सफेद और नीले रंगों में पाया जाता है।

माणिक्य

माणिक्य सुर्य ग्रह का रत्न है। माणिक्य गुलाबी या लाल रंग का एक बहुमूल्य रत्न है। माणिक्य रत्न गुलाबी और सुर्ख लाल रंग का होता है तथा काले रंग का भी पाया जाता है। गुलाबी रंग का माणिक्य श्रेष्ठ माना गया है।

मूँगा

मूँगा मंगल ग्रह का रत्न है। मूँगा लाल, सिंदूर वर्ण और गुलाबी रंग का होता है। मूँगा सफेद और कृष्ण वर्ण में भी प्राप्य है। मूँगा का प्राप्ति स्थान समुद्र है। मूँगा का दूसरा नाम प्रवाल भी है। मूँगा एक प्रकार का लाल रत्न है जो समुद्र में पाया जाता है। मूँगा वास्तव में समुद्री जीवों के कठोर कंकालों से निर्मित एक प्रकार का निक्षेप है।

मोती

मोती चन्द्र ग्रह का रत्न है। मोती सफेद, काला, पीला, लाल तथा आसमानी और अनेक रंगों में पाया जाता है। मोती समुद्र से सीपों से प्राप्त किया जाता है। मोती एक बहुमूल्य रत्न जो समुद्र की सीपी में से निकलता है और छूटा, गोल तथा सफेद होता है। मोती को उर्दू में मरवारीद कहते हैं।

लहसुनिया

लहसुनिया केतु ग्रह का रत्न है। लहसुनिया रत्न बिल्ली के आँख के समान चमकदार होता है। इसमें पीले, काले और सफेद रंग की झाईं भी होती है। लहसुनिया रत्न को वैदूर्य भी कहा जाता है।

हीरा

हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है। हीरा एक प्रकार का बहुमूल्य रत्न है जो बहुत चमकदार और बहुत कठोर होता है। हीरा रत्न अत्यन्त महंगा व दिखने में सुन्दर होता है। हीरा सफेद, नीला, पीला, गुलाबी, काला, लाल आदि अनेक रंगों में उपलब्ध होता है। सफेद हीरा सर्वोत्तम है और हीरा सभी प्रकार के रत्नों में श्रेष्ठ है। हीरे को हीरे के कणों के द्वारा पॉलिश करके खूबसूरत बनाया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख