रामानुज प्रसाद सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:57, 25 सितम्बर 2021 का अवतरण (''''रामानुज प्रसाद सिंह''' (अंग्रेज़ी: ''Ramanuj Prasad Singh'') आकाश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रामानुज प्रसाद सिंह (अंग्रेज़ी: Ramanuj Prasad Singh) आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे। सन 1960 में आकाशवाणी से जुड़े रामानुज प्रसाद सिंह ने लबे समय तक आकाशवाणी पर ख़बरें पढ़ने का कार्य किया। सुबह, दोपहर और शाम के प्राइम बुलेटिनों में सालों तक समाचार पढ़ने के कारण रामानुज प्रसाद सिंह आम लोगों में एक जाना-पहचाना नाम बने गये थे।

  • रामानुज प्रसाद सिंह की संजीदा आवाज और वाचन शैली ने शुरू से ही उन्हें आकाशवाणी के श्रोताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया था। समाचार पढ़ने की अपनी शैली के लिए श्रोताओं के बीच रामानुज प्रसाद सिंह एक जाना-पहचाना नाम बन गए थे। उन्होंने आकाशवाणी में तीन दशकों तक काम किया।
  • ये आकाशवाणी है, अब आप रामानुज प्रसाद सिंह से समाचार सुनिए… करीब तीन दशक तक रेडियो पर गूंजने वाली ये आवाज हमेशा के लिए सुनने वालों के मन में अपनी कभी न मिटने वाली जगह बना चुकी है।
  • रामानुज प्रसाद सिंह कवि और साहित्य कुलगुरु रामधारी सिंह 'दिनकर' के अनुज सत्यनारायण जी के बेटे यानी दिनकर जी के भतीजे थे।
  • देश ही नहीं, विदेशों में भी जहां ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सुने जाते थे, वहां भी रामानुज प्रसाद सिंह को बहुत सम्मान मिलता था। वह दमदार आवाज ही नहीं, शानदार व्यक्तित्व के भी मालिक थे। देवकीनन्दन पांडे और विनोद कश्यप इनसे पहले आने के कारण और भी लोकप्रिय थे।
  • वर्ष 1960 से 1995 के 35 वर्षों में जिसने भी आकाशवाणी पर समाचार सुने हैं, उन्हें बताने की जरूरत नहीं कि रामानुज प्रसाद सिंह कौन थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख