लालदुहोमा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
लालदुहोमा
लालदुहोमा
पूरा नाम लालदुहोमा
जन्म 22 फ़रवरी, 1949
जन्म भूमि तौलपुई, मिज़ोरम
अभिभावक माता- काइचिंगी

पिता- वैसंगा और

पति/पत्नी लियानसाइलोवी
संतान पुत्र- तीन
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी जोरम पीपल्स मूवमेंट
पद मुख्यमंत्री, मिज़ोरम - 8 दिसम्बर, 2023 से पदस्थ

लोकसभा सदस्य- 1984 से 1989

शिक्षा स्नातक
विद्यालय गौहाटी विश्वविद्यालय
संबंधित लेख मिज़ोरम के मुख्यमंत्री
पूर्वाधिकारी ज़ोरामथंगा
अन्य जानकारी साल 2020 में मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो ने लालदुहोमा को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया था। ऐसी सजा पाने वाले वह पहले विधायक थे।
अद्यतन‎

लालदुहोमा (अंग्रेज़ी: Lalduhoma, जन्म- 22 फ़रवरी, 1949) भारतीय राज्य मिज़ोरम के मुख्यमंत्री हैं। कभी इंदिरा गांधी की सुरक्षा के प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी लालदुहोमा ने जब राजनीति में कदम रखा तो उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनका नाम इतिहास में ऐसे याद रखा जाएगा। जब वह तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की सुरक्षा के चीफ थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर कांग्रेस जॉइन कर ली थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा, जीता और कुछ समय बाद कांग्रेस छोड़ने का फैसला ले लिया। बस तभी उन पर एक्शन हो गया और वे दल-बदल कानून के तहत लोकसभा से सदस्यता गंवाने वाले पहले शख्स बन गए।

परिचय

22 फरवरी, 1949 को जन्मे भूतपूर्व आईपीएस लालदुहोमा का बचपन संघर्षों से भरा था। इनके पिता का नाम वैसंगा और माता का नाम काइचिंगी था। इनके चार भाई बहनों में ये सबसे छोटे थे। लालदुहोमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ख्वाज़ॉल प्राथमिक और मध्य विद्यालयों से की और चम्फाई में जीएम हाईस्कूल से मैट्रिकुलेशन पूरा किया। इन्होंने अपनी स्नातक गौहाटी विश्वविद्यालय से की है। लालदुहोमा का विवाह लियानसाइलोवी से हुआ, जिनसे उनको 3 बच्चे हैं जो राजधानी आइजोल के चौल्हमुन में रहते हैं।

उन्होंने मैट्रीकुलेशन के बाद गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई की। इसी बीच पूर्व सीएम सी चुंगा के शासन में साल 1972 में उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सहायक के रूप में नौकरी पर रखा गया। इसके बाद 1977 में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी। परीक्षा में वह शानदार परफॉर्म करते हुए आईपीएस बन गए। आईपीएस के तौर पर उन्होंने गोवा में तस्कर और ड्रग माफिया के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की।[1]

इंदिरा गाँधी के करीबी

लालदुहोमा के कामकाज ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को काफी प्रभावित किया। साल 1982 में लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज बन गए। उन्हें डीसीपी की जिम्मेदारी भी दी गई। यहां से उनके राजनीति सफर की शुरुआत भी होती है। साल 1982 के एशियन गेम्स के आयोजन के समिति के सचिव भी बने। इंदिरा गांधी की राजनीति ने उन्हें काफी प्रभावित किया। लालदुहोमा ने नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखने का फैसला किया। वह बतौर कांग्रेस राजनीति में दाखिल हुए। उन्हें मिजोरम कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

विवादों से नाता

लालदुहोमा साल 1984 में लोकसभा सांसद बने। राजनीति में उनका विवादों से भी नाता रहा। दरअसल, वह दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य होने वाले पहले सांसद रहे। बतौर राजनेता उन्हें मिजोरम की जनता से काफी प्यार मिला। हालांकि, साल 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री लल थनहवला और कुछ कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगने के बाद जेडपीएम नेता ने 1986 में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, लालदुहोमा ने यह भी कहा था कि मिजोरम की शांति के लिए कांग्रेस द्वारा सही कदम न उठाए जाने से निराश होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।[1]

जोरम पीपल्स मूवमेंट की स्थापना

साल 1986 में लालदुहोमा ने 'मिजो नेशनल यूनियन' का गठन किया। साल 2018 विधानसभा चुनाव में वो जोरम पीपुल्स मूवमेंट में शामिल हुए। छह दलों के गठबंधन के साथ इस जोरम पीपुल्स मूवमेंट को आकार दिया गया था। सेक्युलर विचारधारा को आगे बढ़ाने और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की स्थापना हुई। हालांकि, 2019 में 3 संगठनों ने इस दल से नाता तोड़ लिया।

जब हुए अयोग्य

साल 2020 में मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो ने लालदुहोमा को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया था। ऐसी सजा पाने वाले वह पहले विधायक थे, लेकिन 2021 में उपचुनाव जीत गए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 एक सख्त IPS जिनके काम से इंदिरा गांधी हुईं थीं इंप्रेस (हिंदी) (jagran.com)। । अभिगमन तिथि: 30 जनवरी, 2024।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022