भालुकपोंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भालुकपोंग (अंग्रेज़ी: Bhalukpong) शहर बोमडिला से लगभग 100 कि.मी. दूर है। समुद्र तल से 213 मी. ऊपर स्थित इस शहर से पर्यटक प्रकृति का सुंदर नज़ारा देख सकते हैं। यहाँ तक आप तेजपुर शहर से भी पहुँच सकते हैं जो केवल 52 कि.मी. दूर है। इतिहास के अनुसार भालुकपोंग पर स्थानीय शासक शासन करते थे जिन्हें ’आका’ कहा जाता था। इस शहर में असम और भूआन का सामयिक राजनैतिक प्रभुतव भी था।

  • जपुर से भालुकपोंग तक की रेल यात्रा, भारत के सबसे मनोहर रेल अनुभवों में से एक है।
  • अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में स्थित भालुकपोंग, तेजपुर से मात्र एक घंटे की दूरी पर स्थित है।
  • भालुकपोंग को अरुणाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है।
  • यह रिवर राफ्टिंग और मछली पकड़ने जैसी मजेदार गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस खूबसूरत शहर का ऐतिहासिक भालुकपोंग किला पर्यटकों का मन मोह लेता है।
  • टीपी ऑर्चिडेरियम भालुकपोंग का एक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां 80 विभिन्न प्रजातियों की 2600 से भी अधिक उन्नत किस्म की ऑर्चिड पाई जाती हैं।
  • 'भालुकपोंग पखुई वन्यजीव अभ्यारण्य' के सदाबहार जंगलों से घिरा हुआ है जिसे पक्के टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। भालुकपोंग से टाइगर रिर्जव तक जाने के लिए पर्यटकों को कामेंग नदी पार करना पड़ता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख