मर्री चेन्ना रेड्डी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:53, 6 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('thumb|200px|मर्री चेन्ना रेड्डी '''डा. मर्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मर्री चेन्ना रेड्डी

डा. मर्री चेन्ना रेड्डी (अंग्रेज़ी: Marri Chenna Reddy, जन्म- 13 जनवरी, 1919 हैदराबाद ज़िला, [आन्ध्र प्रदेश]]; मृत्यु- 2 दिसम्बर 1996, हैदराबाद तेलंगाना) ने 1942 में राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया। वे प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य रहे।[1]


  • डा. एम. चन्ना रेड्डी ने 1941 में एम.बी.बी.एस. की उपाधि प्राप्त की।
  • वे सन 1950 में वे 'प्राविजिनल पार्लियामेंट' केे लिये मनोनीत हुए।
  • डा. रेड्डी 1952-1956 तक हैदराबाद राज्य में कृषि तथा खाद्य, नियोजन और पुनर्वास मंत्री रहे।
  • 1957-1962 तक वे राज्य विधान सभा में लोक लेखा समिति के सदस्य, एस्टीमेट कमेटी के अध्यक्ष और आन्ध प्रदेश क्षेत्रीय विकास समिति केेे अध्यक्ष रहे।
  • वे 1962 में पुनः तन्दूर निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए और नियोेजन व पंचायत राज्यमंत्री तथा बाद में वित्त, व्यवसायिक कर तथा उद्योग विभागों के मंत्री रहे।
  • इसके बाद 1967 में वे फिर विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए और वित्त, शिक्षा तथा व्यवसायिक करों के मंत्री रहे।
  • 1967-1968 में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में इस्पात एवं खान मंत्री बनाये जाने के फलस्वरूप उन्होंने त्याग पत्र दे दिया।
  • तत्पश्चात वे 25 अक्टूबर, 1974 से 1 अक्टूबर, 1977 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. डा. मर्री चेन्ना रेड्डी (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख