जीवन का अहसास -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:08, 7 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{| width="100%" style="background:#fbf8df; border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:8px;" |- | <noinclude>[[चित्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Copyright.png
जीवन का अहसास -आदित्य चौधरी

एक लयबद्ध जीवन जीने की आस
एक बहुत ही
व्यक्तिगत जीवन का अहसास
न जाने कब होगा
होगा न जाने कब

एक घर हो दूर कहीं छोटा सा
जहाँ एकान्त की जहाँ माँग हो
सबसे ज़्यादा
बस मिल ना पाये
कभी एकान्त

न खाने को दौड़े अकेलापन
कुछ ऐसे ही भविष्य का आभास
लेकिन झूठ है सबकुछ
ये नहीं होगा कभी भी नहीं होगा
कैसे होगा ये...

कि रहे कहीं ऐसी जगह
जहाँ सभी अपने हों
और छोटे-छोटे
हक़ीक़त भरे सपने हों...