"गोवा की संस्कृति" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
('{{पुनरीक्षण}} सुरम्य सागरतट पर बसा गोवा प्रांत अपनी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (गोवा की कला एवं संस्कृति का नाम बदलकर गोवा की संस्कृति कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

09:42, 6 जून 2011 का अवतरण

Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

सुरम्य सागरतट पर बसा गोवा प्रांत अपनी प्राकृतिक सुंदरता व अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। आज़ादी से पहले यह प्रांत पुर्तग़ीज व फ्रांसीसियों का उपनिवेश रह चुका है। इस वजह से आज भी यहाँ के रहन-सहन, भाषा व खानपान पर पश्चिमी संस्कृति का पूरा प्रभाव दिखाई देता है। 1542 में यहाँ सेंट फ्रांसिस जेवियर का आगमन हुआ। उन्होंने यहाँ रहकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया। गोवा में 80 प्रतिशत लोग ईसाई हैं।

कल

राज्‍य को कला एवं संस्‍कृति निदेशालय द्वारा आईएसओ 9001-2000 प्रमाणपत्र दिया गया है। गोवा में टाइट अकादमी की स्‍थापना की गई है। सांस्‍कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को सहायता देने के लिए कला सम्‍मान, कलाकार कृतिदन्‍यता निधि जैसी विभिन्‍न योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

खानपान

गोवा में समुद्री भोजन लोकप्रिय है। गोवा का प्रधान भोजन चावल, मछली करी के साथ है। गोवा में मछली से बने व्यंजन प्रसिद्ध हैं। गोवा में व्यापक रूप से नारियल और नारियल तेल, मिर्च, मसाले, खाद्य सिरका के साथ खाना पकाने में इस्तेमाल किये जाते हैं। गोवा में सबसे लोकप्रिय मादक पेय फेनी, काजू फेनी (जो काजू के पेड़ के फल के किण्वन से बनाया जाती है), नारियल फेनी है। यहाँ के भोजन में नॉनवेज शामिल है, पर इनके पकाने का तरीका कॉन्टिनेंटल होता है। मिठाई के रूप में यहाँ मिठाइयों के बजाय ज़्यादातर चॉकलेट, केक, पेस्ट्री जैसे यूरोपीय व्यंजन प्रचलित हैं।[1]

खेल

भारत में जहाँ क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, वहीं गोवा का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। गोवा में कई लोकप्रिय फुटबॉल क्लब भी स्थित हैं। फुटबॉल के अलावा गोवा के बहुत से खिलाड़ी हॉकी में भी दिलचस्पी रखते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गोवा की रसोई (हिन्दी) जागरण याहू। अभिगमन तिथि: 8 जनवरी, 2011

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख