कालमाधव शक्तिपीठ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कालमाधव शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।

  • कालमाधव शक्तिपीठ मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में स्थित है।
  • कालमाधव में सती के "वाम नितम्ब का निपात" हुआ था।
  • यहाँ की सति 'काली' तथा शिव 'असितांग' हैं।
  • इसका निश्चित्त स्थान मालूम नहीं है।
  • तंत्र चूड़ामणि से मात्र नितम्ब निपात का एवं शक्ति तथा भैरव का पता लगता है-

'नितम्ब काल माधवे भैरवश्चसितांगश्च देवी काली सुसिद्धिदा'


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख