कहावत लोकोक्ति मुहावरे-म

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र


कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- मूंछ उखाड़े मुर्दा हल्को न होवे। अर्थ - छोटे-छोटे काम कर लेने से किसी बड़े काम में सफलता प्राप्त नहीं होती। बड़ा काम करने में छोटी-छोटी कोशिशें करने कोई मदद नहीं मिलती है, छोटे काम व्यर्थ ही कहे जाते हैं।
2- मुर्गी अपनी जान से गई, खाने वाले को स्वाद न आया। अर्थ - इतना भारी काम किया फिर भी सराहना नहीं हुई।
3- मान न मान मैं तेरा मेहमान अर्थ - किसी व्यक्ति का ज़बरदस्ती का मेहमान होना।
4- मक्खियाँ मारना। अर्थ - ख़ाली बैठना, कुछ काम ना करना।
5- मक्खी नाक पर न बैठने देना। अर्थ - इज़्ज़त ख़राब न होने देना।
6- मज़ा किरकिरा होना। अर्थ - आनन्द में विघ्न होना।
7- मन के लड्डू (मनमोदक) खाना। अर्थ - कल्पना करके प्रसन्न होना।
8- मन मैला करना। अर्थ - खिन्न होना।
9- माथा ठनकना। अर्थ - संशय होना।
10- मिट्टी का माधो। अर्थ - नासमझ आदमी, बुद्धू।
11- मीठी छुरी चलाना। अर्थ - विश्वासघात करना।
12- मुँह उतरना। अर्थ - उदास हो जाना।
13- मुँह की खाना। अर्थ - बुरी तरह हारना।
14- मुँह धो रखना / आना। अर्थ - आशा न रखना।
15- मुँह पकड़ना। अर्थ - बोलने न देना।
16- मुँह पर बसंत फूलना या खिलना। अर्थ - भयभीत होना।
17- मुँह बनाना। अर्थ - खीझ प्रकट करना।
18- मुँह में पानी भर आना / लार टपकाना। अर्थ - खाने को जी करना।
19- मुट्ठी गरम करना। अर्थ - घूस देना।
20- मैदान मारना। अर्थ - लड़ाई जीतना।
21- मुट्ठी में करना। अर्थ - वश में करना।
22- मोटा आदमी / असामी। अर्थ - धनी व्यक्ति।
23- मोहर लगा देना। अर्थ - पुष्टि करना।
24- म्याऊँ का ठौर पकड़ना। अर्थ - खतरे में पड़ना।
25- मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थ - मन जो काम करने के लिए अन्त:करण से तैयार हो वही काम करना उचित है।
26- मज़ा आना/आ जाना अर्थ - तबीयत ख़ूब प्रसन्न होना।
27- मज़ा चखाना अर्थ - बदला लेना या इस बात का ज्ञान करा देना कि कष्ट कैसे भोगा जाता है।
28- मज़ा पड़ना अर्थ - किसी एसी बात या काम का चस्का पड‌ना जिससे सुख मिलता हो।
29- मज़ाक उड़ाना। अर्थ - उपहास करना।
30- मज़ा/मज़े लूटना अर्थ - ख़ूब मौज करना।
31-मज़ाक समझना अर्थ - साधारण हँसी की बात अर्थात् उपेक्ष्य बात समझना।
32- मज़े से अर्थ - आसानी से, सरलता से या अच्छी तरह।
33- मटियामेट करना/कर देना अर्थ - नष्ट कर देना, न रहने देना।
34- मंत्र फूँकना/फूँक देना अर्थ - चमत्कार कर देना।
35- मक्खन लगाना अर्थ - ख़ुशामद करना।
36- मक्खी/मक्खियाँ मारना अर्थ - फ़ालतू बैठे या बेकार के काम करते रहना।
37- मखौल लगना अर्थ - हास्यास्पद प्रतीत होना।
38- मगज़ ख़ाली करना/कर देना। अर्थ - बहुत बक-बक करके या दिमागी काम करके किसी का मस्तिष्क थकाना।
39- मगज़ खौलना। अर्थ - क्रोध के कारण दिमाग या मस्तिष्क खराब होना।
40- मगज़ चल जाना। अर्थ - दिमाग खराब हो जाना, पागल हो जाना।
41- मचल उठना अर्थ - जिद करना।
42- मचलने लगना अर्थ - हठपूर्वक छटपटाने लगना।
43- मँझधार में फँसना। अर्थ - गहरे संकट में पड़ जाना।
44- मक्खी की तहर निकाल देना/निकाल फेंकना अर्थ - उपेक्षापूर्वक किसी को किसी काम से बिल्कुल अलग कर देना।
45- मतलब निकालना/गाँठना अर्थ - स्वार्थ सिद्ध करना।
46- मति मारी जाना अर्थ - बुद्धि का ठीक तरह से काम न करना।
47- मत्थे पड़ना अर्थ -अप्रत्याशित उत्तरदायित्व उठाना।
48- मत्थे मढ़ना अर्थ -ज़िम्मे लगाना, आरोपित करना।
49- मन अटकना। अर्थ - प्रेम-पात्र की ओर पूरी तरह से ध्यान खिंचना।
50- मन अनमना होना अर्थ - उदासी के कारण मन का किसी ओर या किसी में न लगना।
51- मन आना। अर्थ - इच्छा या तबीयत होना।
52- मन उचट जाना अर्थ - ऊब या विरक्ति हो जाना।
53- मन कचोटना/कचोट जाना अर्थ - कष्ट, पश्चात्ताप, वियोग आदि के कारण मन में क्लेश या दु:ख होना।
54- मन कड़ा करना अर्थ - हिम्मत करना।
55- मन कर आना अर्थ - इच्छा जाग्रत होना।
56- मर करना अर्थ - इच्छा या प्रवृत्ति होना, जी चाहना।
57- मन कसना अर्थ - निश्चय करना।
58- मन का मैला अर्थ - मन में दुर्भाव रखने वाला।
59- मन की करना अर्थ - जो चाहना सो करना।
60- मन का राजा। अर्थ - स्वच्छंद विचरण करने वाला व्यक्ति।
61- मन की होना अर्थ - वही बात होना जिसे मन चाह रहा हो।
62- मन की मन मे रह जाना। अर्थ - साध पूरी न होना।
63- मन को छूना अर्थ - मन में सहानुभूति कृतज्ञता आदि का भाव जगाना।
64- मन खटटा हो जाना अर्थ - किसी के प्रति मन में द्वेषभाव या घृणा उत्पन्न होना।
65- मन के लड्डू खाना। अर्थ - ऐसी बात सोचकर प्रसन्न होना जिसका पूरा होना असंभव हो, झूठी आशा पर प्रसन्न होना।
66- मन खटटा मीठा होना अर्थ - मन में किसी के प्रति आकर्षण-विकर्षण एक साथ होना।
67- मन खिल उठना अर्थ - तबीयत ख़ुश हो जाना, मन उत्फुल्ल होना।
68- मन ख़राब करना। अर्थ - मन में किसी प्रकार दुर्भाव लाना।
69- मन खोया खोया रहना अर्थ - मन उदास तथा उद्विग्न रहना।
70- मन जमना अर्थ - मन का पूर्णतः आश्वस्त होना।
71- मन जीतना अर्थ - इच्छाओं पर विजय पाना।
72- मन टटोलना अर्थ - बातों ही बातों में किसी के भावों, विचारों आदि से परिचित होने का प्रयत्न करना।
73- मन टूटना अर्थ - उत्साह, उमंग, साहस आदि का नाश या ह्रास होना।
74- मन ठिकाने न होना अर्थ - चित्त स्थित या शांत न होना।
75- मन डूबना अर्थ - मानसिक शक्तियों का ह्रास होना।
76- मन डोलना अर्थ - मन का विचलित होना।
77- मन तरसना अर्थ - प्राप्ति के लिए मन में प्रबल इच्छा होना।
78- मन तोड़ना अर्थ - दूसरे की इच्छा को कुचल देना अथवा उसके मन की बात न करके उसे हतोत्साहित करना।
79- मन तौलना। अर्थ - यह जानने का प्रयत्न करना कि कोई किसी बात पर कहाँ तक स्थिर रह सकता है।
80- मन न भरना अर्थ - पूर्ण संतुष्टि या तृप्ति न होना।
81- मन नाच उठना अर्थ - अत्यंत प्रसन्नता होना।
82- मन पक्का करना अर्थ - निश्चय करना।
83- मन फट जाना अर्थ - मन में किसी के प्रति सभ्दाव न रह जाना।
84- मन फिर जाना अर्थ - विमुख होना।
85- मन फिसलना/फिसल जाना अर्थ - मन का किसी पर मुग्ध हो जाना।
86- मन फेरना/फेर लेना अर्थ - ध्यान से हटा या उतार देना, प्रवृत्ति दूसरी ओर करना।
87- मन बँटना अर्थ - ध्यान बँटना।
88- मन बढ़ना अर्थ - उत्साह बढ़़ना।
89- मन बढ़ाना। अर्थ - उत्साहित करना।
90- मन बदल जाना अर्थ - विचार परिवर्तन हो जाना।
91- मन बहलाना अर्थ - ऐसा काम करना जिससे मनोरंजन हो।
92- मन बाँध लेना अर्थ - पुरी तरह से आकृष्ट तथा मुग्ध कर लेना।
93- मन बोलना अर्थ - अंदर से अंतरात्मा की आवाज़ आना।
94-मन भटकना अर्थ -मन का किसी निश्चय पर न पहुँचकर तरह-तरह की बातें सोचते रहना।
95- मन भर जाना अर्थ - अनुराग या प्रवृत्ति न रह जाना।
96- मन भारी होना अर्थ - मन में किसी प्रकार की अस्वस्थता का अनुभव या बोध होना।
97- मन मानना अर्थ - मन को प्रिय प्रतीत हेाना।
98- मन मारना अर्थ - जेब मे पैसा न होने से ये भी मन मार कर बैठ गए हैं।
99- मन मिलना। अर्थ - प्रकृति, प्रवृत्ति, रुचि, विचार आदि की समानता के कारण किसी से आत्मीयता का संबंध होना।
100- मन में आना अर्थ - किसी काम या बात के लिए मन में कोई भाव या विचार उत्पन्न होना।
101- मन में घर करना अर्थ - मन में स्थान बना लेना, किसी का आदर-भाव या प्रेम -भाव प्राप्त करना।
102- मन में न जमना अर्थ - उपयुक्त या युक्तिसंगत न प्रतीत होना।
103- मन में पानी भर आना अर्थ - किसी को प्राप्त कर लेने की मन में तीव्र इच्छा होना।
104- मन में बात उठना अर्थ - विचार उत्पन्न होना।
105- मन में बैठना अर्थ - मन में जम जाना, मन में घर कर लेना।
106- मन में बैठाना/बैठा देना अर्थ - अच्छी तरह समझा देना और उसे उसका अनुयायी बना देना।
107- मन मोम हो जाना अर्थ - हृदय द्रवित हो जाना।
108- मन मोह लेना अर्थ - पूर्णतः आसक्त या मुग्ध कर लेना।
109- मन रखना अर्थ - प्रसन्न रखने के लिए उसकी इच्छा के अनुसार काम करना।
110- मन मैला करना। अर्थ - किसी की ओर से अपने मन में दुर्भाव, द्वेष या वैर-विरोध रखना।
111- मन रखने को अर्थ - दिखाने को, ऊपरी मद से।
112- मन में रखना। अर्थ - मन में अच्छी तरह छिपाकर रखना; किसी पर प्रकट न होने देना।
113- मन लगना अर्थ - जी लगना।
114- मन में लाना अर्थ - विचार करन; सोचना, कोई काम करने का विचार या संकल्प करना।
115- मन में समाना। अर्थ - किसी व्यक्ति, चीज़ या बात का मन में अपनी जगह बना लेना, मन में घर कर लेना।
116- मन लगाकर अर्थ - दत्तवित होकर, अत्यंत सावधानी से।
117- मन लहराना अर्थ - हृदय में अत्यधिक हर्ष होना।
118- मन लेना अर्थ - किसी के मन की बात की थाह या पता लेना।
119- मन से उतरना/उतर जाना अर्थ - विस्मृत हो जाना, भाव न रह जाना।
120- मन हटना अर्थ - विरक्ति होना।
121- मन्नत उतारना। अर्थ - संकल्पित पूजा की प्रतिज्ञा पूरी करना।
122- मन हरण करना/कर लेना अर्थ - मुग्ध कर लेना, अपना बना लेना।
123- मन हरा होना/हो जाना अर्थ - मन का प्रसन्न तथा प्रफुल्लित हो जाना।
124- मन का ढलकना। अर्थ - गरदन टेढ़ी होना।
125- मन हलका होना अर्थ - मन पर पड़ा हुआ बोझ उतरना।
126- मन होना/हो आना अर्थ - इच्छा होना।
127- मन लाना। अर्थ - जो लगाना, धारणा बनाना।
128- मरकर बचना। अर्थ - मरने से किसी प्रकार बच जाना।
129- मरकर भी अर्थ - सब तरह के प्रयत्न करके भी।
130- मर मिटना अर्थ - सब-कुछ गँवाना तथा जान तक दे देना।
131-मरते को मारना। दुखी व्यक्ति को और अधिक सताना।
132- मरते दम तक अर्थ - अन्तिम साँस लेने तक।
133- मरना अर्थ - अत्यधिक प्यार करना।
134-मरना पड़ना अर्थ - घोर कष्ट सहना।
135-मरम्मत करना अर्थ - मारना-पीटना।
136- मर्ज होना आदत होना।
137- मर्द का काम अर्थ - साहस का काम।
138- मन साफ़ होना अर्थ - मन में किसी प्रकार का दुर्भाव न होना।
139- मर्दानगी दिखाना अर्थ - वीरता दिखाना।