कहावत लोकोक्ति मुहावरे-अं

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- आँख का अंधा नाम नैन सुख।

अर्थ - नाम के अनुसार गुण न होना ।

2- आंक से कोदो, नीम जवा।

गाड़र गेहूं बेर चना।।

अर्थ - यदि मदार खूब फूलता है तो कोदो की फसल अच्छी है। नीम के पेड़ में अधिक फूल-फल लगते है तो जौ की फसल, यदि गाड़र (एक घास जिसे खस भी कहते हैं) की वृद्धि होती है तो गेहूं, बेर और चने की फसल अच्छी होती है।

3- आँख आना।

अर्थ - आँख दुखना।

4- आँख उठाना।

अर्थ - सामने ताकना।

5- आँख उठाकर न देखना।

अर्थ - तिरस्कार करना।

6- आँख का काँटा।

अर्थ - शत्रु।

7- आँख का काजल।

अर्थ - अत्यन्त प्रिय।

8- आँख का तारा।

अर्थ - बहुत प्यारा।

9- आँख खुलना।

अर्थ - सावधान होना, भ्रम दूर होना।

10- आँख मारना।

अर्थ - इशारा करना।

11- आँख रखना।

अर्थ - निगरानी करना।

12- आँख लगना।

अर्थ - झपकी आना।

13- आँखें चार होना।

अर्थ - आमने-सामने होना।

14- आँखें तरेरना।

अर्थ - क्रोध से देखना।

15- आँखें नीची होना।

अर्थ - लज्जित होना।

16- आँखें पथरा जाना।

अर्थ - थक जाना।

17- आँखें फेर लेना।

अर्थ - प्रतिकूल होना।

18- आँखें बिछाना।

अर्थ - प्रेम से स्वागत करना।

19- आँखें मूँदना।

अर्थ - मर जाना।

20- आँखों का काजल चुराना।

अर्थ - गहरी चोरी कर लेना।

21- आँखों का पानी ढलना।

अर्थ - निर्लज्ज होना।

22- आँखों पर चर्बी चढ़ना।

अर्थ - अहंकार से ध्यान तक न देना।

23- आँखों में खून उतरना।

अर्थ - गुस्से से आँखें लाल हो जाना।

24- आँखों में गड़ जाना।

अर्थ - पाने की इच्‍छा होना, बुरा लगना।

25- आँखों में धूल झोंकना।

अर्थ - धोखा देना।

26- आँखों में सरसों फूलना।

अर्थ - विवेक न होना।

27- आँखों से गिरना।

अर्थ - आदर भाव घट जाना।

28- आँच न आने देना।

अर्थ - ज़रा सा भी कष्ट नहीं आने देना।

29- आँचल पकड़ना।

अर्थ - सहारा लेना।

30- आँचल पसारना।

अर्थ - याचना करना।

31- आँधी के आम।

अर्थ - सस्ती चीज़ें।

32- आँसू पीकर रह जाना।

अर्थ - भीतर ही भीतर रोकर चुप कर जाना।

33- आँसू पोंछना।

अर्थ - ढाढ़स बँधाना।