प्रयोग:फ़ौज़िया4
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
परियोजना | नदी/स्थान | उद्देश्य | लाभान्वित होने वाले राज्य | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|
भाखड़ा नांगल परियोजना | सतलज नदी (पंजाब के होशियारपुर जिलें में) | जल विद्युत शक्ति का उत्पादन एवं सिंचाई | पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान | इस परियोजना में 4 विद्युत शक्ति गृह जलीय नहरें, नांगल बांध तथा भाखड़ा बांध (उंचाई 226 मी. एवं लम्बाई 518 मी. विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा बांध) |
व्यास परियोजना | व्यास नदी | जल विद्युत शक्ति का उत्पादन एवं सिंचाई | पंजाब, हरियाणा, राजस्थान। | इस परियोजना की प्रमुख इकाइयाँ शामिल हैं - (1) व्यास-सतलज लिंक, (2) पोंग बांध, (3) व्यास पारेषण तन्त्र। |
राजस्थान नहर (इन्दिरा गांधी नहर परियोजना) | पंजाब में सतलज नदी (व्यास तथा रावी के संगम से) | सिंचाई | पंजाब, हरियाणा, राजस्थान। | |
दामोदर घाटी परियोजना | दामोदर नदी | शक्ति उत्पादन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण | बिहार, झारखण्ड एवं पश्चिमी बंगाल | इस परियोजना की प्रमुख इकाइयाँ शामिल हैं - (1) मैथान बाँध, (2) तिलैया बाँध, (3) कोनार बाँध, (4) बोकारो, दुर्गापुर तथा चन्द्रपुर में शक्ति गृहों की स्थापना। |
हीराकुण्ड बांध परियोजना | महनदी नदी | शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई | उड़ीसा। | यहाँ का मुख्य बाँध विश्व का सबसे बड़ा मुख्य धारा बाँध है। इसकी लम्बाई 4,800 मी. तथा ऊंचाई 28.9 मी. है। |
चम्बल परियोजना | चम्बल नदी | शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई | राजस्थान व मध्यप्रदेश। | इस परियोजना में तीन बाँधों का निर्माण किया गया है - (1) गाँधी सागर बाँध, (2) राणा प्रताप सागर बाँध, (3) जवाहर सागर बाँध। |
तुगभद्रा परियोजना | तुगभद्रा नदी (कृष्णा की सहायक नदी) | शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई | आन्ध्र प्रदेश तथा कर्नाटक। | |
मयूराक्षी परियोजना | मुरली नदी | शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई | पश्चिमी बंगाल तथा बिहार। | |
नागार्जुन सागर परियोजना | कृष्णा नदी | शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई | आन्ध्र प्रदेश। | |
कोसी परियोजना (भारत एवं नेपाल की संयुक्त परियोजना) | कोसी नदी | बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई एवं शक्ति उत्पादन | बिहार नेपाल | |
गण्डक नदी परियोजना | गण्डक नदी (शक्ति उत्पादन एवं सिंचाई) | जल विद्युत शक्ति का उत्पादन एवं सिंचाई | बिहार, उ.प्र. नेपाल। |