प्रयोग:प्रिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

दर्शनीय स्थल

कल्याणपुर

कल्याणपुर मंदिर उदयपुर के दक्षिण में ७७ किलोमीटर दूरी पर स्थित है तथा यह मंदिर शैवपीठ के रुप में लोकप्रिय रहा है। वर्त्तमान में यह मंदिर अत्यंत जीर्ण अवस्था में है। मंदिर में प्राप्त अभिलेखों के आधार पर इसे ७वीं शताब्दी में निर्मित किया गया है। इस मंदिर की मूर्तियाँ कुछ हरापन लिए हुए काले परेवा पत्थर की बनी हुयी हैं।

====आहड़ आहड़ मंदिर मेवाड़ क्षेत्र का मूर्तिकला की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मंदिर है। इसका प्राचीन नाम आघाटपुर, आटपुर तथा गंगोद्भेद तीर्थ है। यह मंदिर ९वीं व १०वीं शताब्दी में वैष्णव संप्रदाय का एक प्रमुख केंद्र था।

आहड़ से प्राप्त एक अभिलेख , जो ९५३ ई. (संवत् १०१०) का था, उससे एक विष्णु जी के मंदिर का उल्लेख किया गया था, यहाँ पर एक वैष्णव भक्त द्वारा आदि वराह की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था। यहाँ पर एक सूर्य मंदिर भी था। इसका प्रमाण १४ द्रम्मों के दान का उल्लेख करने वाले एक अन्य अभिलेख से मिलता है।

एक अन्य मंदिर में विष्णु के लक्ष्मीनारायण रुप की अर्चना होती थी, जिसे अब मीराबाई मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर के बाह्य ताखों में ब्रम्हा- सावित्री, बरुड़ पर बैठे लक्ष्मी- नारायण, नंदी पर आसीन उमा- माहेश्वर आदि की प्रतिमाओं के अतिरिक्त मेवाड़ के तत्कालीन सामाजिक जीवन के दृश्यों को भी प्रस्तुत किया गया है, जो उल्लेखनीय है।

Top