सदस्य:प्रीति चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रीति चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:42, 14 जुलाई 2011 का अवतरण ('*यह श्रीनगर से 204 किमी दूर लेह से 230 किमी पहले सुरू न...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • यह श्रीनगर से 204 किमी दूर लेह से 230 किमी पहले सुरू नदी के किनारे 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • यहाँ हाल ही में स्थापित किया गया कारगिल का जिला मुख्यालय भी है।
  • यह लद्दाख क्षेत्र का दूसरा सबसे मुख्य शहर है।
  • लेह को जोड़ने की प्रमुखता से अलग यह जंसकार क्षेत्र के आसपास के इलाकों की सैर के लिए भी जाना जाता है।
  • यह लचकदार डालियों वाले चिनारे के वृक्षों तथा मेवों के बागों से घिरा हुआ है।
  • यह अपने गेंहुँ, जो तथा सब्जियों के उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।
  • इसका एक अन्य आकर्षण तुर्की कला के अनुसार बनाया गया इमामबाड़ा है।
  • यह स्थान मुख्यत: शिया समुदाय के लोगों का निवास स्थान है।
  • यहाँ हर वर्ष मोहर्रम का त्यौहार बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है।
  • यहाँ पर टैक्सी स्टैंड के पास यात्री स्वागत केन्द्र है जहाँ से ट्रैकिंग के लिए उपयोगी सामान से किराये पर लिया जा सकता है।
  • कारगिल में खाने पीने तथा आवास की अच्छी व्यवस्था है।
  • पुराने समय में यह रूस तथा चीन के साथ व्यापार का केन्द्र होता था।
  • यहाँ की मुख्य भाषा पुरिग हैं परंतु उर्दू भाषा, अंग्रेजी भाषा तथा अरबी भाषा भी बोली जाती है।