उद्भांडपुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
| इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
- उद्भांडपुर वर्तमान ओहिंद (पाकिस्तान) में है।
- उद्भांडपुर सिंध नदी पर स्थित अटक से 16 मील उत्तर की ओर है।
- अलक्षेंद्र के भारत पर आक्रमण के समय 327 ई.पू. में तक्षशिला नरेश अंभी ने यवनराज के पास संधिवार्ता करने के लिए जो दूत भेजा था वह इसी स्थान पर उससे मिला था।
- इस नगर का जो सिंध नदी के तट पर ही स्थित था, अलक्षेंद्र के समय के इतिहास-लेखकों ने उल्लेख किया है।
- पाणिनि का जन्मस्थान शलातुर- वर्तमान लाहौर उद्भांडपुर से छ:- सात मील उत्तर-पश्चिम की ओर है।
- राजतरगिणि 2, पृ. 337 (डॉ. स्टाइन द्वारा संपादित) में उल्लिखित उदखंड, उद्भांग का ही रूपांतरण जान पड़ता है।