प्रयोग:गोविन्द 4

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
ऐलुमिनियम
ऐलुमिनियम
  • ऐलुमिनियम एक रासायनिक तत्त्व है जो धातु रूप में पाया जाता है। ऐलुमिनियम का संकेत AI, परमाणु संख्या 13 तथा परमाणु भार 26.98 है।
  • लैटिन भाषा के शब्द ऐल्यूमेन और अंग्रेज़ी के शब्द 'ऐलम' का अर्थ फिटकरी है। इस फिटकरी में से जो धातु पृथक की जा सकी, उसका नाम ऐल्यूमिनियम पड़ा।
  • प्रकृति में ऐलुमिनियम स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाया जाता है, लेकिन इसके यौगिक काफ़ी मात्रा में मिलते हैं। संयुक्त अवस्था में यह धातु विभिन्न अयस्कों के रूप में पायी जाती हैं।
  • ऐलुमिनियम के मुख्य खनिज, बॉक्साइट, ऐभ्रो, फेलस्पार, लापिस, लाजुली, क्रामोलाइट, ऐलुनाइट, नीलम आदि हैं।
  • बॉक्साइट (Al2O3.2H2O) ऐलुमिनियम का मुख्य अयस्क है, जो ऐलुमिनियम के जलयोजित ऑक्साइड के रूप में पाया जाता है।
  • लोहा (Fe), मैंगनीज (Mn) आदि धातुओं के ऑक्साइडों को धातु में अवकृत करने में यह प्रयुक्त होता है। .... और पढ़ें