वेब रत्न पुरस्कार
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) शाखा ने राष्ट्रीय पोर्टल के अंतर्गत वर्ष 2009 से वेब रत्न पुरस्कार देने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। ई-शासन में अनुकरणीय पहल को तथा वर्ल्ड वाइड वेब के प्रयोग को मान्यता प्रदान करने के लिए वेब रत्न पुरस्कार आरंभ किया गया।
स्थापना
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल ने भारत में असाधारण ई-शासन पहल को मान्यता देने के लिए सर्व प्रथम वेब रत्न पुरस्कार की स्थापना की है। विभिन्न श्रेणियों के तहत भारत सरकार के सभी घटकों और केन्द्र तथा राज्य स्तर के साथ विदेश में स्थित भारतीय मिशनों से वेब रत्न पुरस्कार नामांकन आमंत्रित किये जाते हैं।
- नागरिक केन्द्रित सेवा
- लोक भागीदारी पहल
- असाधारण वेब सामग्री
- प्रौद्योगिकी का नवाचारी उपयोग
- व्यापक वेब उपस्थिति - मंत्रालय
- व्यापक वेब उपस्थिति - राज्य
|
|
|
|
|