आंवला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

आंवला यूफॉरबियेसी फैमिली का पेड़ है। इसकी उत्पत्ति और विकास मुख्य रूप से भारत में मानी जाती है। आंवले का पेड़ भारत के प्राय: सभी प्रांतों में पैदा होता है। तुलसी की तरह आंवले का पेड़ भी धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माना जाता है। स्त्रियां इसकी पूजा भी करती हैं।

आंवले का पेड़ 6 से 8 मीटर ऊंचा होता है तथा इसका तना टेढ़ा-मेढ़ा और 150 से 300 सेमी तक मोटा होता है। आंवले के पेड़ की छाल पतली और परत छोड़ती हुई होती है। आंवले के पत्ते इमली के पत्तों की तरह छोटी और नुकीली और लगभग आधा इंच लंबे होते हैं। जिससे नींबू के पत्तियां सी खुशबू आती है। इस पेड़ में फरवरी से मई के दौरान फूल लगते हैं जो आगे चल कर अक्टूबर से अप्रैल तक फल बनाते हैं। इसके पुष्प हरे-पीले रंग के बहुत छोटे गुच्छों में लगते हैं तथा फल गोलाकार लगभग 2.5 से 5 सेमी व्यास के गूदेदार हरे, पीले रंग के होते हैं। पके फलों का रंग लालिमायुक्त होता है। खरबूजे की भांति फल पर 6 रेखाएं 6 खंडों का प्रतीक होती हैं। फल की गुठली में 6 कोष (षट्कोषीय बीज) होते हैं, छोटे आंवलों में गूदा कम, रेशेदार और गुठली बड़ी होती है, औषधीय प्रयोग के लिए छोटे आंवले ही अधिक उपयुक्त होते हैं।

आंवला (Emblic Myrobalan, Indian Gooseberry, Emblica Officinalis) शीतल (ठंडी) प्रकृति का होता है। आंवला युवकों को यौवन और बड़ों को युवा जैसी शक्ति प्रदान करता है। एक टॉनिक के रूप में आंवला शरीर और स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है। दिमागी परिश्रम करने वाले व्यक्तियों को वर्ष भर नियमित रूप से किसी भी विधि से आंवले का सेवन करने से दिमाग में तरावट और शक्ति मिलती है। कसैला आंवला खाने के बाद पानी पीने पर मीठा लगता है।

आंवला हरा, ताजा हो या सुखाया हुआ पुराना हो, इसके गुण नष्ट नहीं होते। इसकी अम्लता इसके गुणों की रक्षा करती है। आयुर्वेद में आंवले को बहुत महत्ता प्रदान की गई है, जिससे इसे रसायन माना जाता है। च्यवनप्राश आयुर्वेद का प्रसिद्ध रसायन है, जो टॉनिक के रूप में आम आदमी भी प्रयोग करता है। इसमें आंवले की अधिकता के कारण ही विटामिन `सी´ भरपूर होता है। यह शरीर में आरोग्य शक्ति बढ़ाता है। त्वचा, नेत्र रोग और केश (बालों) के लिए विटामिन बहुत उपयोगी है। संक्रमण से बचाने, मसूढ़ों को स्वस्थ रखने, घाव भरने और खून बनाने में भी विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

औषधीय उपयोग

आंवला के फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंवला का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभप्रद माना गया है। यह शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है और इस तरह विटामिन सी की कमी से होने वाले रोगों से यह बचाव करने में सक्षम है। इसके अलावा आंवला का उपयोग त्रिफला बनाने में किया जाता है जो कब्ज या पेट में गैस की समस्या को दूर करने की के लिए उपयुक्त दवा है। त्रिफला स्वास्थ्य को बहेतर बनाने के साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी बढाता है। भारत में आंवला का उपयोग एक कॉस्मेटिक के रूप में भी किया जाता है। बालों के लिए यह एक हेल्थ टॉनिक है। इसके नियमित उपयोग से बाल काले होते हैं और उनकी चमक भी बढती है।

शहद और बादाम का तेल आंवले के दोषों को दूर करता है तथा इसके गुणों में सहायक होता है। आंवला प्लीहा (तिल्ली) के लिए हानिकारक होता है लेकिन शहद के साथ सेवन करने से यह दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। मात्रा :- आंवले का रस 10 से 20 मिलीलीटर। चूर्ण 5 से 10 ग्राम।

आंवले के खेती का तरीका

आंवले का पौधा सीधे मिट्टी में रोपा जाता है। इसके अलावा आंवला के बीजों से भी नए पौधे उत्पन्न किए जा सकते हैं। यह पौधा सभी तरह की जलवायु के लिए उपयुक्त है। एक ओर जहां यह 45 डिग्री से भी अघिक तापमान सहन कर सकता है वहीं दूसरी ओर अधिक-से-अधिक शीत और कुहरे का भी इस पर कोई खास प्रभाव नहीं पडता। यही कारण है कि यह नमक युक्त मिट्टी से लेकर पोषक तत्वों से भरपूर उपजाऊ भूमि अथवा अपेक्षाकृत सूखी जलवायु और मिट्टी में भी बेहतर तरीके से विकास करने में सक्षम है। आंवला के पेड में मार्च से मई के दौरान फल बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यूं तो आंवला के पौधे का लगभग हर भाग उपयोगी है लेकिन मुख्य रूप से इसके फलों की वजह से ही आंवला की पहचान औषधीय पौधे के रूप में की जाती है। आंवला के फलों को कच्चा अथवा पकने के बाद अपने उपयोग के लिए काम में लाया जा सकता है।


विभिन्न भाषाओं में आंवला का नाम
भाषा नाम
हिन्दी आंवला, आमला, आंवरा।
अंग्रेज़ी एमब्लिक माइरोबेलन, इंडियन गोसबेरी।
संस्कृत आमलकी, धात्री, शिवा।
मराठी आंवली, आंवलकांटी, आंवला।
गुजराती आंवला, आमला।
बंगाली आमलकी, आमला, आंगला।
तेलगू असरिकाय, उशीरिकई।
कन्नड़ निल्लकाय, नेल्लि।
द्राविड़ी नेल्लिक्काय्, अमृत फल, वयस्था।
अरबी आमलन्।
लैटिन एमब्लिका ऑफिसिनेलिस।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख