"बेंजामिन डिसरायली": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''बेंजामिन डिसरायली''' जिसे 'अर्ल ऑफ़ बीकन्सफ़ील्ड' के...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (श्रेणी:आधुनिक काल; Adding category Category:उपन्यासकार (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
[[Category:अंग्रेज़ी शासन]]
[[Category:अंग्रेज़ी शासन]]
[[Category:औपनिवेशिक काल]]
[[Category:औपनिवेशिक काल]]
[[Category:आधुनिक काल]]
[[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:उपन्यासकार]]


__INDEX__
__INDEX__

13:52, 18 अक्टूबर 2011 का अवतरण

बेंजामिन डिसरायली जिसे 'अर्ल ऑफ़ बीकन्सफ़ील्ड' के नाम से भी जाना जाता है, एक अंग्रेज़ राजनीतिज्ञ और उपन्यासकार था। वह 1837 ई. में ब्रिटिश पार्लियामेंट का सदस्य बना और अनुदार दल के पील विरोधी गुट का नेता बन गया। वह पहले 1868 ई. में तथा बाद में 1874-80 ई. में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री रहा। दूसरी बार प्रधानमंत्रित्व काल में भारतीय इतिहास पर अपनी छाप छोड़ी। 1874 ई. में स्वेज नहर कम्पनी के शेयर ख़रीद कर उसने भारत और ब्रिटेन के बीच एक सीधा निकट का रास्ता खोलने में मदद दी। उसी ने महारानी विक्टोरिया को 1877 ई. में भारत की साम्राज्ञी की उपाधि से विभूषित किया। इस प्रकार उसने भारत के ऊपर ब्रिटिश नरेश के सार्वभौम प्रभुत्व पर बल दिया। उसने वाइसराय लॉर्ड लिटन (1876-80) की 'अग्रसर नीति' का समर्थन करते हुए द्वितीय अफ़ग़ान युद्ध (1887-79) छेड़ दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 182।

संबंधित लेख