"बनारस की ताम्रकला": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
बनारस या [[वाराणसी]] में पीतल एवं [[ताम्र|ताम्बे]] से बने कलात्मक चीजों एवं पात्रों का प्रचलन अन्य उद्योग जैसे [[साड़ी]] तथा काष्ठकला के समान ही अति प्राचीन है। इसका मुख्य कारण [[काशी]] का पुण्यधाम होना है। जब तीर्थयात्री बनारस आते थे तो वे लोग यहां पर विभिन्न तरह के संस्कार तथा पूजा पाठ में उपयुक्त होने वाले पात्रों को खरीदते थे। कुछ पात्र खरीदकर घर भी ले जाते थे। इन्हीं कारणों से यह उद्योग विकसित तथा पुष्पित होता रहा। यहां के पात्रों की कलात्मकता इतनी अच्छी थी कि इनकी मांग धीरे-धीरे अन्य धार्मिक स्थानों एवं नगरों में भी होने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब यहां के अनुष्ठानी पात्र तथा सिहांसन, त्रिशूल, घंटी, घंटा, घुंघरू आदि की मांग [[देवघर]], [[वृन्दावन]], [[उज्जैन]] और तो और [[नेपाल]] के [[काठमांडू]] शहर के [[पशुपतिनाथ मंदिर]] के परिसर तक होने लगी। इसी के साथ-साथ धीरे-धीरे यहां के ताम्र कलाकारों ने और भी बहुत से सजावट की वस्तु, घरेलू उद्योग के पात्र, मूर्ति एन्टीक पीस इत्यादि भी बनाना प्रारंभ कर दिया। इससे भी इसका विस्तार होने लगा, तथा जगह-जगह पर इनके द्वारा बनाए गए 'कला-कृतियों' की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ ती गयी।<ref>{{cite web |url=http://www.ignca.nic.in/coilnet/kv_0009.htm#Aankalan |title=बनारस की ताम्रकला |accessmonthday= |accessyear= |last=मिश्र |first=डॉ. कैलाश कुमार |authorlink= |format= एच.टी.एम.एल|publisher= ignca.nic.|language= हिंदी}} </ref> | बनारस या [[वाराणसी]] में पीतल एवं [[ताम्र|ताम्बे]] से बने कलात्मक चीजों एवं पात्रों का प्रचलन अन्य उद्योग जैसे [[साड़ी]] तथा काष्ठकला के समान ही अति प्राचीन है। इसका मुख्य कारण [[काशी]] का पुण्यधाम होना है। जब तीर्थयात्री बनारस आते थे तो वे लोग यहां पर विभिन्न तरह के संस्कार तथा पूजा पाठ में उपयुक्त होने वाले पात्रों को खरीदते थे। कुछ पात्र खरीदकर घर भी ले जाते थे। इन्हीं कारणों से यह उद्योग विकसित तथा पुष्पित होता रहा। यहां के पात्रों की कलात्मकता इतनी अच्छी थी कि इनकी मांग धीरे-धीरे अन्य धार्मिक स्थानों एवं नगरों में भी होने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब यहां के अनुष्ठानी पात्र तथा सिहांसन, त्रिशूल, घंटी, घंटा, घुंघरू आदि की मांग [[देवघर]], [[वृन्दावन]], [[उज्जैन]] और तो और [[नेपाल]] के [[काठमांडू]] शहर के [[पशुपतिनाथ मंदिर]] के परिसर तक होने लगी। इसी के साथ-साथ धीरे-धीरे यहां के ताम्र कलाकारों ने और भी बहुत से सजावट की वस्तु, घरेलू उद्योग के पात्र, मूर्ति एन्टीक पीस इत्यादि भी बनाना प्रारंभ कर दिया। इससे भी इसका विस्तार होने लगा, तथा जगह-जगह पर इनके द्वारा बनाए गए 'कला-कृतियों' की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ ती गयी।<ref name="igcna">{{cite web |url=http://www.ignca.nic.in/coilnet/kv_0009.htm#Aankalan |title=बनारस की ताम्रकला |accessmonthday=20 नवंबर |accessyear=2012 |last=मिश्र |first=डॉ. कैलाश कुमार |authorlink= |format= एच.टी.एम.एल|publisher= ignca.nic.|language= हिंदी}} </ref> | ||
प्रारंभ में यहां केवल धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होने वाले पात्रों का निर्माण होता रहा। इन पात्रों में प्रमुख नाम इस प्रकार है: | प्रारंभ में यहां केवल धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होने वाले पात्रों का निर्माण होता रहा। इन पात्रों में प्रमुख नाम इस प्रकार है: | ||
पंक्ति 62: | पंक्ति 62: | ||
इसके अतिरिक्त बनारस के ताम्र-कलाकारों ने [[हिन्दू देवी-देवता|हिन्दू देवी-देवताओं]] की मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ रखा। इस तरह से यहां की ताम्र-कला तीव्रगति से आगे बढ़ते हुए फलती-फूलती तथा विकसित होती रही। कुछ अंश में स्थानीय लोग तथा बहुतायत में तीर्थयात्रियों द्वारा इन कला-कृतियों की खपत होती रही। रईसों ने भी इनसे अपना सम्पर्क बनाए रखा। | इसके अतिरिक्त बनारस के ताम्र-कलाकारों ने [[हिन्दू देवी-देवता|हिन्दू देवी-देवताओं]] की मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ रखा। इस तरह से यहां की ताम्र-कला तीव्रगति से आगे बढ़ते हुए फलती-फूलती तथा विकसित होती रही। कुछ अंश में स्थानीय लोग तथा बहुतायत में तीर्थयात्रियों द्वारा इन कला-कृतियों की खपत होती रही। रईसों ने भी इनसे अपना सम्पर्क बनाए रखा। | ||
==इतिहास== | |||
70 तथा 80 के दशक में बजार में एकाएक [[इस्पात|इस्पात (स्टील)]] तथा [[एल्युमिनियम]] का धमाके के साथ आगमन हुआ। जहां तांबे, पीतल, कांसे आदि के बने पात्रों की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी वहीं इस्पात के बर्तन काफी सस्ते पड़ते थे। चूंकि बर्तनों का निर्माण बड़े बड़े फैक्ट्रियों में किया जाता था अतः स्वाभाविक रुप से इसमें मजदूरी भी धातु की तुलना में काफी कम लगती थी। कुछ ही वर्षों में इन दोनों चीजों ने खासकर इस्पात ने पूरे बाजार पर अपना कब्जा कर लिया। लोग इस्पात के उपकरणें के दिवाने होने लगे। इस्पात का उपकरण 'आइडेन्टीटी प्राइड' बन गया। फिर क्या था थाली, रसोई के बर्तन, ग्लास, कप और न जाने क्या-क्या चीज इस्पात की बनने लगी। और तो और पूजा के थाल, फूलों की डलिया, कमण्डल इत्यादि जैसे चीजों का भी निर्माण इस्पात से होने लगा। हालांकि यज्ञ-अनुष्ठानों एवं धार्मिक कार्यों के लिए एल्यूमिनियम के बर्तन को अपवित्र माना गया, परन्तु पण्डितों एवं शास्रज्ञों ने बहुत से अनुष्ठानिक क्रिया-कलापों में भी इस्पात के पात्र को व्यवहार में लाने की इजाजत लोगों को दे दी। धीरे-धीरे स्थिति इतनी विकराल हो गई कि [[काशी]] के विश्वनाथ गली में ताम्रपात्र तथा अन्य कलाकृति बेचने वाले ताम्रपात्र कम और इस्पात के पात्र अधिक बेचने लगे। एकाएक ऐसा लगने लगा मानो 'ताम्रकला' का नामो-निशान ही मिट जाएगा। इसमें सदियों से लगे 'ताम्र-कलाकार' तथा ताम्र-व्यवसायी दोनों ही काफी परेशान हो गए। | |||
लोग वर्तमान पुनः प्राचीन तथा परम्परागत चीजों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। आजकल लोगों का ध्यान प्राकृतिक चिकित्सा, तथा हर्बल चिकित्सा पर भी बढ़ा है। इसी के क्रम में अच्छे डाक्टरों तथा सभ्रान्त एवं पढ़े-लिखे लोगों के घरों में भी ताम्बे-पीतल तथा अन्य धातुओं के बर्तनों का प्रयोग पानी पीने, पानी रखने तथा कभी-कभी भोजन बनाने के पात्रों के रुप में भी किया जा रहा है। हालांकि यह एक तदर्थ बात है कि पिछले पचास वर्षों में विभिन्न कारणों से वाराणसी के 'मेटल वर्करों' की संख्या में कमी आयी है। यह एक आश्चर्यजनक बात है। एक ओर जहां सिल्क साड़ी तथा वस्र उद्योग एवं काष्ठ-कला में कार्यरत लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं ताम्र तथा अन्य धातु उद्योग में लगे कलाकारों की संख्या में दिन प्रतिदिन ह्यस। निश्चित ही यह एक विचारणीय प्रश्न है।<ref name="igcna"/> | |||
पंक्ति 71: | पंक्ति 76: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
[[Category:उत्तर प्रदेश]] | |||
[[Category: | [[Category:वाराणसी]] | ||
[[Category:उत्तर प्रदेश की कला]] | |||
[[Category:कला कोश]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
09:53, 20 नवम्बर 2012 का अवतरण
बनारस या वाराणसी में पीतल एवं ताम्बे से बने कलात्मक चीजों एवं पात्रों का प्रचलन अन्य उद्योग जैसे साड़ी तथा काष्ठकला के समान ही अति प्राचीन है। इसका मुख्य कारण काशी का पुण्यधाम होना है। जब तीर्थयात्री बनारस आते थे तो वे लोग यहां पर विभिन्न तरह के संस्कार तथा पूजा पाठ में उपयुक्त होने वाले पात्रों को खरीदते थे। कुछ पात्र खरीदकर घर भी ले जाते थे। इन्हीं कारणों से यह उद्योग विकसित तथा पुष्पित होता रहा। यहां के पात्रों की कलात्मकता इतनी अच्छी थी कि इनकी मांग धीरे-धीरे अन्य धार्मिक स्थानों एवं नगरों में भी होने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब यहां के अनुष्ठानी पात्र तथा सिहांसन, त्रिशूल, घंटी, घंटा, घुंघरू आदि की मांग देवघर, वृन्दावन, उज्जैन और तो और नेपाल के काठमांडू शहर के पशुपतिनाथ मंदिर के परिसर तक होने लगी। इसी के साथ-साथ धीरे-धीरे यहां के ताम्र कलाकारों ने और भी बहुत से सजावट की वस्तु, घरेलू उद्योग के पात्र, मूर्ति एन्टीक पीस इत्यादि भी बनाना प्रारंभ कर दिया। इससे भी इसका विस्तार होने लगा, तथा जगह-जगह पर इनके द्वारा बनाए गए 'कला-कृतियों' की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ ती गयी।[1]
प्रारंभ में यहां केवल धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होने वाले पात्रों का निर्माण होता रहा। इन पात्रों में प्रमुख नाम इस प्रकार है:
क्रमांक | पात्र | चित्र |
---|---|---|
1 | पंचपात्र | ![]() |
2 | अर्ध्य | ![]() |
3 | आचमन | ![]() |
4 | दीप | ![]() |
5 | घंटी | |
6 | घंटा | ![]() |
7 | मंगल कलश | ![]() |
8 | त्रिशूल | ![]() |
9 | लोटा | ![]() |
10 | कमण्डल | ![]() |
11 | मूर्ति | ![]() |
12 | घुंघरू | ![]() |
ताम्रकला उद्योग का सार्वभौमिक स्वरुप
मुसलमानों के भारत आगमन के बाद ताम्र उद्योग (कला) पर भी इस्लाम का प्रभाव पड़ा। परन्तु इस कला ने भी इस्लाम की कला को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। धीरे-धीरे यहां के ताम्र-कलाकारों ने मुसलमानों के शादी-विवाह या अन्य उत्सवों में प्रयुक्त होने वाले नक्काशीयुक्त बर्तन (पात्र), थाल, तरवाना इत्यादि बनाना प्रारंभ किया। पात्रों की कलात्मक में अत्यधिक आकर्षण था। इस कलात्मकता आकर्षण से हिन्दू भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। धीरे-धीरे हिन्दुओं ने भी इन पात्रों का उपयोग अपने यहां के उत्सवों तथा शादी-विवाह आदि के आयोजनों में करना प्रारम्भ कर दिया।
'बदना' का निर्माण
कालान्तर में मुसलमानों द्वारा व्यवहार में लाया जाने वाला 'बदना' का निर्माण भी पूर्णतः कलात्मक ढंग से काशी के कसेरों ने प्रारंभ किया। 'बदना' में इनके द्वारा निखारी गयी कलात्मकता ने सभ्रान्त मुसलमान, यहां तक कि मुगल बादशाहों, रईसों और लखनऊ के नवाबों का भी मन मोह लिया। इनकी कला-क्षमता तथा प्रयोगवादिता से प्रभावित होकर इन लोगों ने काशी के ताम्र कलाकारों को प्रोत्साहित करना शुरु किया। प्रोत्साहन आर्थिक मदत तथा समाजिक मर्यादा या सम्मान दोनों ही रुप में दिया जाता था। ताम्र कलाकार इससे और अधिक प्रोत्साहित होकर एक से एक कलात्मक तथा मनमोहक ताम्र-कलाकृतियों का निर्माण करते रहे। इनकी कलाकृति आश्चर्यजनक, आकर्षक, प्रयोगवादी तथा अपने आप में एक अनूठी चीज थी।
इसके अतिरिक्त बनारस के ताम्र-कलाकारों ने हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ रखा। इस तरह से यहां की ताम्र-कला तीव्रगति से आगे बढ़ते हुए फलती-फूलती तथा विकसित होती रही। कुछ अंश में स्थानीय लोग तथा बहुतायत में तीर्थयात्रियों द्वारा इन कला-कृतियों की खपत होती रही। रईसों ने भी इनसे अपना सम्पर्क बनाए रखा।
इतिहास
70 तथा 80 के दशक में बजार में एकाएक इस्पात (स्टील) तथा एल्युमिनियम का धमाके के साथ आगमन हुआ। जहां तांबे, पीतल, कांसे आदि के बने पात्रों की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी वहीं इस्पात के बर्तन काफी सस्ते पड़ते थे। चूंकि बर्तनों का निर्माण बड़े बड़े फैक्ट्रियों में किया जाता था अतः स्वाभाविक रुप से इसमें मजदूरी भी धातु की तुलना में काफी कम लगती थी। कुछ ही वर्षों में इन दोनों चीजों ने खासकर इस्पात ने पूरे बाजार पर अपना कब्जा कर लिया। लोग इस्पात के उपकरणें के दिवाने होने लगे। इस्पात का उपकरण 'आइडेन्टीटी प्राइड' बन गया। फिर क्या था थाली, रसोई के बर्तन, ग्लास, कप और न जाने क्या-क्या चीज इस्पात की बनने लगी। और तो और पूजा के थाल, फूलों की डलिया, कमण्डल इत्यादि जैसे चीजों का भी निर्माण इस्पात से होने लगा। हालांकि यज्ञ-अनुष्ठानों एवं धार्मिक कार्यों के लिए एल्यूमिनियम के बर्तन को अपवित्र माना गया, परन्तु पण्डितों एवं शास्रज्ञों ने बहुत से अनुष्ठानिक क्रिया-कलापों में भी इस्पात के पात्र को व्यवहार में लाने की इजाजत लोगों को दे दी। धीरे-धीरे स्थिति इतनी विकराल हो गई कि काशी के विश्वनाथ गली में ताम्रपात्र तथा अन्य कलाकृति बेचने वाले ताम्रपात्र कम और इस्पात के पात्र अधिक बेचने लगे। एकाएक ऐसा लगने लगा मानो 'ताम्रकला' का नामो-निशान ही मिट जाएगा। इसमें सदियों से लगे 'ताम्र-कलाकार' तथा ताम्र-व्यवसायी दोनों ही काफी परेशान हो गए।
लोग वर्तमान पुनः प्राचीन तथा परम्परागत चीजों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। आजकल लोगों का ध्यान प्राकृतिक चिकित्सा, तथा हर्बल चिकित्सा पर भी बढ़ा है। इसी के क्रम में अच्छे डाक्टरों तथा सभ्रान्त एवं पढ़े-लिखे लोगों के घरों में भी ताम्बे-पीतल तथा अन्य धातुओं के बर्तनों का प्रयोग पानी पीने, पानी रखने तथा कभी-कभी भोजन बनाने के पात्रों के रुप में भी किया जा रहा है। हालांकि यह एक तदर्थ बात है कि पिछले पचास वर्षों में विभिन्न कारणों से वाराणसी के 'मेटल वर्करों' की संख्या में कमी आयी है। यह एक आश्चर्यजनक बात है। एक ओर जहां सिल्क साड़ी तथा वस्र उद्योग एवं काष्ठ-कला में कार्यरत लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं ताम्र तथा अन्य धातु उद्योग में लगे कलाकारों की संख्या में दिन प्रतिदिन ह्यस। निश्चित ही यह एक विचारणीय प्रश्न है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 मिश्र, डॉ. कैलाश कुमार। बनारस की ताम्रकला (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) ignca.nic.। अभिगमन तिथि: 20 नवंबर, 2012।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख