"मुद्राराक्षस (लेखक)": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
(मुद्राराक्षस को अनुप्रेषित)
 
(इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''मुद्राराक्षस''' (जन्म- [[21 जून]], [[1933]], [[लखनऊ]]; मृत्यु- [[13 जून]], [[2016]]) [[भारत]] के प्रसिद्ध लेखक, [[उपन्यासकार]], नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे। उनके [[साहित्य]] का [[अंग्रेज़ी]] सहित दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है। वे अकेले ऐसे लेखक थे, जिनके सामाजिक सरोकारों के लिए उन्हें जन संगठनों द्वारा सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया था। [[कहानी]], [[कविता]], [[उपन्यास]], आलोचना, [[नाटक]], [[इतिहास]], [[संस्कृति]] और समाज शास्त्रीय क्षेत्र जैसी अनेक विधाओं में ऐतिहासिक हस्तक्षेप उनके लेखन की बड़ी पहचान है।
#REDIRECT [[मुद्राराक्षस]]
==परिचय==
मुद्राराक्षस का जन्म 21 जून, सन 1933 में [[लखनऊ]] ([[उत्तर प्रदेश]]) के पास बेहटा नामक [[गाँव]] में हुआ था। उनका मूल नाम सुहास वर्मा था। उन्होंने [[1950]] के आसपास से लिखना शुरू किया था। कहानी, उपन्यास, कविता, आलोचना, पत्रकारिता, संपादन, नाट्य लेखन, मंचन, निर्देशन जैसी विधाओं में उन्होंने सृजन कार्य किया।
==लेखन कार्य==
मुद्राराक्षस ने 10 से भी ज्यादा [[नाटक]], 12 [[उपन्यास]], पांच कहानी संग्रह, तीन व्यंग्य संग्रह, तीन [[इतिहास]] किताबें और पांच आलोचना सम्बन्धी पुस्तकें लिखी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 20 से ज्यादा नाटकों का निर्देशन भी किया।
;सम्पादन
'ज्ञानोदय' और 'अनुव्रत' जैसी तमाम प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का कुशल सम्पादन कार्य भी मुद्राराक्षस जी ने किया था।
==प्रमुख रचनाएँ==
मुद्राराक्षस जी की कुछ प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-
#'''कृतियाँ''' - आला अफसर, कालातीत, नारकीय, दंडविधान, हस्तक्षेप।
#'''संपादन''' - नयी सदी की पहचान (श्रेष्ठ दलित कहानियाँ)।
#'''बाल साहित्य''' - सरला, बिल्लू और जाला।
==प्रकाशित पुस्तकें==
सन [[1951]] से मुद्राराक्षस की प्रारंभिक रचनाएं छपनी शुरू हुईं। करीब दो साल में ही वे एक चर्चित लेखक हो गए थे। [[कहानी]], [[कविता]], [[उपन्यास]], आलोचना, [[नाटक]], [[इतिहास]], [[संस्कृति]] और समाज शास्त्रीय क्षेत्र जैसी अनेक विधाओं में ऐतिहासिक हस्तक्षेप उनके लेखन की बड़ी पहचान है। इन सभी विधाओं में उनकी 65 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.bhaskar.com/news/UP-LUCK-senior-writer-mudra-rakshak-died-in-lucknow-5348159-NOR.html |title=साहित्यकार मुद्राराक्षस का अंतिम संस्कार |accessmonthday=15 जून |accessyear=2016 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=दैनिक भास्कर |language=हिन्दी }}</ref>
==पुरस्कार व सम्मान==
मुद्राराक्षस अकेले ऐसे लेखक थे, जिनके सामाजिक सरोकारों के लिए उन्हें जन संगठनों द्वारा सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया था। 'विश्व शूद्र महासभा' द्वारा 'शूद्राचार्य' और 'अंबेडकर महासभा' द्वारा उन्हें 'दलित रत्न' की उपाधियाँ प्रदान की गई थीं।<ref>{{cite web |url=http://khabarindiatv.com/india/national-playwrit-mudra-rakchas-passes-away-479346 |title=नाटककार मुद्राराक्षस का निधन |accessmonthday=15 जून |accessyear= 2016|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= खबरइण्डिया|language=हिन्दी }}</ref> मुद्राराक्षस को '[[संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार]]' से भी नवाजा गया था।
 
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{साहित्यकार}}
[[Category:साहित्यकार]][[Category:उपन्यासकार]][[Category:नाटककार]][[Category:आलोचक]][[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

07:57, 16 जून 2016 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: