|
|
(इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) |
पंक्ति 1: |
पंक्ति 1: |
| [[चित्र:[[चित्र:उदाहरण.jpg]][[चित्र:[http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/1560/4/135%20 hrudyanjali.blogspot.com/2010/.../blog-post_10.ht]--[[सदस्य:Dr.Dev kumar Pukhraj|Pukhraj]] 19:39, 28 फ़रवरी 2012 (IST)]]]]'''स्वामी सहजानंद सरस्वती'''
| | डॉ. देव कुमार पुखराज जी, |
| --------------------------------
| |
|
| |
|
| महात्मा गांधी ने चंपारण के किसानों को अंग्रेजी शोषण से बचाने के लिए
| | भारतकोश पर आपका स्वागत है। आपने भारतकोश पर संपादन कार्य करना आरंभ कर दिया है उसके लिए शुभकामनाएँ। आपके द्वारा बनाए लेख '[[स्वामी सहजानंद सरस्वती]]' को सही रूप दे दिया गया है। भारतकोश पर संपादन सहायता के लिए नीचे दिये लिंक अवश्य देखें। |
| आंदोलन छेड़ा था, लेकिन किसानों को अखिल भारतीय स्तर पर संगठित कर
| |
| प्रभावी आंदोलन खड़ा करने का काम स्वामी सहजानंद ने ही किया। दूसरे
| |
| शब्दों में कहें तो भारत में किसान आंदोलन शुरू करने का श्रेय स्वामी
| |
| सहजानंद सरस्वती को ही जाता है। एक ऐसा दंडी संन्यासी जिसे भगवान का
| |
| दर्शन भूखे,अधनंगे किसानों की झोपड़ी में होता है, जो परंपारनुपोषित
| |
| संन्यास धर्म का पालन करने की बजाय युगधर्म की पुकार सुन भारत माता को
| |
| गुलामी से मुक्त कराने के संघर्ष में कूद पड़ता है, लेकिन अन्न उत्पादकों
| |
| की दशा देख अंग्रेजी सत्ता के भूरे दलालों अर्थात देसी जमींदारों के
| |
| खिलाफ भी संघर्ष का सूत्रपात करता है। एक ऐसा संन्यासी ,जिसने रोटी को
| |
| हीं भगवान कहा और किसानों को भगवान से बढ़कर बताया।
| |
| '''आरंभिक जीवन'''- ऐसे महान संन्यासी, युगद्रष्टा और जननायक का जन्म उत्तरप्रदेश के
| |
| रंभिक जीवन-गाजीपुर जिले के देवा गांव में महाशिवरात्रि के दिन सन् 1889 ई. में हुआ
| |
| था। स्वामीजी के बचपन का नाम नौरंग राय था। उनके पिता बेनी राय सामान्य
| |
| किसान थे। बचपन में हीं मां का साया उठ गया। लालन-पालन चाची ने किया ।
| |
| जलालाबाद के मदरसे में आरंभिक शिक्षा हुई। मेधावी नौरंग राय ने मिडिल
| |
| परीक्षा में पूरे उत्तरप्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। सरकार ने
| |
| छात्रवृत्ति दी। पढ़ाई के दौरान हीं उनका मन अध्यात्म में रमने लगा।
| |
| घरवालों ने बच्चे की स्थिति भांप कर शादी करा दी। संयोग ऐसा रहा कि पत्नी
| |
| एक साल बाद हीं चल बसीं। परिजनों ने दूसरी शादी की बात निकाली तो वे भाग
| |
| कर काशी चले गये।
| |
| '''संन्यास -'''
| |
| काशी में शंकराचार्य की परंपरा के स्वामी अच्युतानन्द से
| |
| दीक्षा लेकर संन्यासी बन गये। बाद के दो वर्ष उन्होंने तीर्थों के भ्रमण
| |
| और गुरु की खोज में बिताया। 1909 में पुनः काशी पहुंचकर दंडी स्वामी
| |
| अद्वैतानन्द से दीक्षा ग्रहणकर दण्ड प्राप्त किया और दण्डी स्वामी
| |
| सहजानंद सरस्वती बने। इसी दौरान उन्हें काशी में समाज की एक और कड़वी
| |
| सच्चाई से सामना हुआ। दरअसल काशी के कुछ पंड़ितों ने उनके संन्यास पर
| |
| सवाल उठा दिया। उनका कहना था कि ब्राह्मणेतर जातियों को दण्ड धारण करने
| |
| का अधिकार नहीं है। स्वामी सहजानंद ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और
| |
| विभिन्न मंचों पर शास्त्रार्थ कर ये प्रमाणित किया कि भूमिहार भी
| |
| ब्राह्मण ही हैं और हर योग्य व्यक्ति संन्यास ग्रहण करने की पात्रता रखता
| |
| है। काफी शोध के बाद उन्होंने भूमिहार-ब्राह्मण परिचय नामक ग्रंथ लिखा जो
| |
| आगे चलकर ब्रह्मर्षि वंश विस्तर के नाम से सामने आया। इसके जरिये
| |
| उन्होंने अपनी धारणा को सैद्धांतिक जामा पहनाया। संन्यास के तदुपरांत
| |
| उन्होंने काशी और दरभंगा में कई वर्षो तक संस्कृत साहित्य, व्याकरण,
| |
| न्याय और मीमांसा का गहन अध्ययन किया। साथ -साथ देश की सामाजिक-राजनीतिक
| |
| स्थितियों के अध्ययन भी करते रहे।
| |
| '''जीवन संघर्ष-'''
| |
| स्वामी सहजानंद के समग्र जीवन पर नजर डालें तो मोटे तौर पर
| |
| उसे तीन खंडों में बांटा जा सकता है। पहला खंड है जब वे संन्यास धारण
| |
| करते हैं, काशी में रहते हुए धार्मिक कुरीतियों और बाह्यडम्बरों के खिलाफ
| |
| मोर्चा खोलते हैं। निज जाति गौरव को प्रतिष्ठापित करने के लिए भूमिहार
| |
| ब्राह्मण महासभा के आयोजनों में शामिल होते हैं। उनका ये क्रम सन 1909 से
| |
| लेकर 1920 तक चलता है। इस दौरान काशी के अलावा उनका कार्यक्षेत्र बक्सर
| |
| जिले का डुमरी, सिमरी और गाजीपुर का विश्वम्भरपुर गांव रहता है। काशी से
| |
| उन्होंने भूमिहार ब्राह्मण नामक पत्र भी निकाला।
| |
| '''स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान-'''
| |
| स्वामीजी के जीवन का दूसरा अध्याय तब शुरू होता है, जब 5 दिसम्बर 1920 को
| |
| पटना में कांग्रेस नेता मौलाना मजहरुल हक के आवास पर महात्मा गांधी से
| |
| उनकी मुलाकात होती है। गांधीजी के अनुरोध पर वे कांग्रेस में शामिल होते
| |
| हैं। साल के भीतर हीं वे गाजीपुर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष चुने गये और
| |
| कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में शामिल हुए। अगले साल उनकी गिरफ्तारी और
| |
| एक साल की कैद हुई। जेल से रिहा होने के बाद बक्सर के सिमरी और आसपास के
| |
| गांवों में बड़े पैमाने पर चरखे से खादी वस्त्र का उत्पादन कराया।
| |
| ब्राह्मणों की एकता और संस्कृत शिक्षा के प्रचार पर उनका जोर रहा। सिमरी
| |
| में रहते हुए सनातन धर्म के जन्म से मरण तक के संस्कारों पर आधारित
| |
| 'कर्मकलाप ' नामक 1200 पृष्ठों के विशाल ग्रंथ की हिन्दी में रचना की।
| |
| काशी से कर्मकलाप का प्रकाशन किया।
| |
| '''किसान आंदोलन -'''
| |
| महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ असहयोग आंदोलन जब बिहार में गति
| |
| पकड़ा तो सहजानंद उसके केन्द्र में थे। घूम-घूमकर उन्होंने अंग्रेजी राज
| |
| के खिलाफ लोगों को खड़ा किया। इसी दौरान स्वामी जी को लगा कि बिहार के
| |
| गांवों में गरीब लोग अंग्रेजो से नहीं वरन् गोरी सत्ता के इन भूरे दलालों
| |
| से आतंकित हैं। किसानों की हालत गुलामों से भी बदतर है। युवा संन्यासी का
| |
| मन एक बार फिर से नये संघर्ष की ओर उन्मुख हुआ। वे किसानों को लामबंद
| |
| करने की मुहिम में जुट गये। 17 नवंबर,1928 को सोनपुर में उन्हें बिहार
| |
| प्रांतीय किसान सभा का अध्यक्ष चुना गया। इस मंच से उन्होंने किसानों की
| |
| कारुणिक स्थिति को उठाया। एक साथ जमींदारों के शोषण से मुक्ति दिलाने और
| |
| जमीन पर रैयतों का मालिकाना हक दिलाने की मुहिम शुरू की। अप्रैल,1936 में
| |
| कांग्रेस के लखनऊ सम्मेलन में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना हुई और
| |
| स्वामी सहजानंद सरस्वती को उसका पहला अध्यक्ष चुना गया। स्वामी सहजानंद
| |
| ने नारा दिया था-
| |
| '''''जो अन्न-वस्त्र उपजाएगा ,अब सो कानून बनायेगा,
| |
| ये भारतवर्ष उसी का है, अब शासन वहीं चलायेगा। '''''[[स्वामी सहजानंद]]
| |
|
| |
|
| कांग्रेस में रहते हुए स्वामीजी ने किसानों को जमींदारों के
| | * [[सहायता:संपादन|संपादन कैसे करें ?]] |
| शोषण और आतंक से मुक्त कराने का अभियान जारी रखा। उनकी बढ़ती सक्रियता से
| | * [[सहायता:नया पन्ना|नया पन्ना कैसे बनाएँ ?]] |
| घबड़ाकर अंग्रेजों ने उन्हें जेल में डाल दिया। कारावास के दौरान गांधीजी
| | * [[सहायता:लिंक|लिंक कैसे लगाएँ ?]] |
| के कांग्रेसी चेलों की सुविधाभोगी प्रवृति को देखकर स्वामीजी हैरान रह
| | * [[सहायता:हिन्दी टाइपिंग|हिन्दी टाइप करें]] |
| गये। कांग्रेस के नेता कारावास के दौरान सुविधा हासिल करने के लिए
| | इसके अतिरिक्त संपादन संबंधी किसी भी समस्या के लिए आप मेरे वार्ता पन्ने पर संदेश देकर या 9997298121 पर भी कर पूछ सकते हैं। [[चित्र:nib4.png|35px|top|link=User:गोविन्द राम]]<span class="sign">[[User:गोविन्द राम|गोविन्द राम]] - <small>[[सदस्य वार्ता:गोविन्द राम|वार्ता]]</small></span> 19:34, 1 मार्च 2012 (IST) |
| छल-प्रपंच का सहारा ले रहे थे। स्वभाव से हीं विद्रोही स्वामीजी का
| |
| कांग्रेस से मोहभंग होना शुरू हो गया। इस दौरान एक और घटना हुई। 1934 में
| |
| जब बिहार प्रलयंकारी भूकंप से तबाह हुआ तब स्वामीजी ने बढ़-चढ़कर राहत
| |
| और पुनर्वास के काम में भाग लिया।लेकिन किसानों जमींदारों के अत्याचार से
| |
| पीड़ित थे। जमींदारों के लठैत किसानों को टैक्स भरने के लिए प्रताड़ित कर
| |
| रहे थे। पटना में कैंप कर रहे महात्मा गांधी से मिलकर स्वामीजी ने ये हाल
| |
| सुनाया। कहते हैं कि गांधीजी ने दरभंगा महाराज से मिलकर किसानों के लिए
| |
| जरूरी अन्न का बंदोबस्त करने के लिए स्वामीजी को कहा । ऐसा सुनना था कि
| |
| स्वामी सहजानंद गुस्से में लाल हो गये और चले गये। जाते-जाते उन्होंने
| |
| गांधीजी को कह दिया कि अब आपका और मेरा रास्ता अलग-अलग है। स्वामीजी का
| |
| मानना था कि जो राजे-रजवाड़े और जमींदार अंग्रेजों की सरपरस्ती कर रहे
| |
| हैं, उनसे किसानों का भला नहीं हो सकता है। चाहे वो दरभंगा महाराज ही
| |
| क्यों न हो। इसी प्रकरण के बाद सहजानंद ने कांग्रेस में अपनी सक्रियता कम
| |
| कर दी और किसान सभा के कार्य में मन-प्राण से जुट गये।
| |
|
| |
|
| स्वामीजी के जीवन का तीसरा चरण तब शुरू होता है जब वे कांग्रेस में रहते
| | [[Category:सदस्य वार्ता]] |
| हुए किसानों को हक दिलाने के लिए संघर्ष को हीं जीवन का लक्ष्य घोषित
| |
| करते हैं । उन्होंने नारा दिया - '' कैसे लोगे मालगुजारी,लट्ठ हमारा
| |
| जिन्दाबाद''. बाद में यहीं नारा किसान आंदोलन का सबसे प्रिय नारा बन गया।
| |
| वे कहते थे - अधिकार हम लड़ कर लेंगे और जमींदारी का खात्मा करके रहेंगे।
| |
| उनका ओजस्वी भाषण किसानों पर गहरा असर डालता था। काफी कम समय में किसान
| |
| आंदोलन पूरे बिहार में फैल गया। स्वामीजी का प्रांतीय किसान सभा संगठन के
| |
| तौर पर खड़ा होने के बजाए आंदोलन बन गया। हर जिले और प्रखण्डों में
| |
| किसानों की बड़ी-बड़ी रैलियां और सभाएँ हुईं। बाद के दिनों में उन्होंने
| |
| कांग्रेस के समाजवादी नेताओं से हाथ मिलाया। सर्वश्री एम जी रंगा, ई एम
| |
| एस नंबूदरीपाद, पंड़ित कार्यानंद शर्मा, पंडित यमुना कार्यजी जैसे
| |
| वामपंथी और समाजवादी नेता किसान आंदोलन के अग्रिम पंक्ति में। आचार्य
| |
| नरेन्द्र देव, राहुल सांकृत्यायन, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण,
| |
| पंडित यदुनंदन शर्मा, पी. सुन्दरैया और बंकिम मुखर्जी जैसे तब के कई नामी
| |
| चेहरे भी किसान सभा से जुड़े थे। वामपंथी रुझान के चलते सीपीआई उन्हें
| |
| अपना समझती रही और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ भी वे अनेक रैलियों
| |
| में शामिल हुए। आजादी की लड़ाई के दौरान जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो
| |
| नेताजी ने पूरे देश में फारवार्ड ब्लॉक के जरिये हड़ताल कराया।
| |
| स्वामी सहजानंद ने पटना के समीप बिहटा में सीताराम आश्रम
| |
| स्थापित किया जो किसान आंदोलन का केन्द्र बना। वहीं से वे पूरे आंदोलन को
| |
| संचालित करते रहे। संघर्ष के साथ-साथ स्वामी जी सृजन के भी प्रतीक पुरुष
| |
| थे। अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद स्वामीजी ने सृजन का कार्य जारी रखा।
| |
| दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकों की रचना की। मेरा जीवन संघर्ष नामक जीवनी
| |
| लिखी।
| |
| जमींदारी प्रथा के खिलाफ लड़ते हुए स्वामी जी 26 जून ,1950 को
| |
| मुजफ्फरपुर में महाप्रयाण कर गये। आजादी मिलने के साथ हीं सरकार ने कानून
| |
| बनाकर जमींदारी राज को खत्म कर दिया। मरणोपरांत ही सही स्वामी जी की सबसे
| |
| बड़ी मांग पूरी हो गयी ,लेकिन किसानों को सुखी-समृद्ध और खुशहाल देखने की
| |
| उनकी इच्छा पूरी न हो सकी। वैश्वीकरण की आंधी ने तो अब किसानों को दोयम
| |
| दर्जे का नागरिक बनाकर छोड़ दिया है। किसान पहले से कहीं ज्यादा असंगठित
| |
| हैं और कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने को विवश हैं। देश में
| |
| किसानों के संगठन कई हैं,लेकिन एक भी नेता ऐसा नहीं है,जो किसानों में
| |
| सर्वमान्य हो और जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हो। ऐसे समय में स्वामी
| |
| सहजानंद और ज्यादा याद आते हैं, जिन्होंने किसान को संगठित और शोषण मुक्त
| |
| बनाने में अपना सम्पूर्ण जीवन बलिदान कर दिया। उनके निधन के साथ हीं
| |
| भारतीय किसान आंदोलन का सूर्य अस्त हो गया। राष्ट्रकवि दिनकर के शब्दों
| |
| में दलितों का संन्यासी चला गया। स्वामीजी द्वारा प्रज्जवलित ज्योति की
| |
| लौ मद्धिम जरूर पड़ी है, बुझी नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चल
| |
| रहे किसान-मजदूर आंदोलन इसके उदाहरण हैं।[[Category:भारत में किसान आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानी]]
| |
| [[Category:Enter new category name]]
| |