राष्ट्र कर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राष्ट्र कर प्राचीन भारत की शासन व्यवस्था में लिया जाने वाले कर को कहा जाता था।

भेद

इसके दस भेद होते हैं-

  1. पिण्ड कर- गांव से वसूल किए जाने वाला नियत राजकीय कर
  2. षड्भाग- राजा को दिये जाने वाले अन्न का छठा भाग
  3. सेनाभक्त- युद्धकाल में विशेष रूप से निर्धारित कर
  4. बलि- छठे भाग के अतिरिक्त कर
  5. कर- जलाशयों और जंगलों का कर
  6. उत्संग- राजकुमार के जन्मोत्सव पर दी जाने वाली भेंट
  7. पार्श्व- नियत कर के अतिरिक्त कर
  8. पारिहीणिक- गाय बच्छियों के नुकसान पर डंड रूप में प्राप्त धन
  9. औपायनिक-भेंट स्वरूप प्राप्त धन
  10. कौष्ठेयक- राजधन से बने हुए तालाबों तथा बगीचों का कर।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


कौटिलीय अर्थशास्त्रम्‌ |लेखक: वाचस्पति गैरोला |प्रकाशक: चौखम्बा विधाभवन, चौक (बैंक ऑफ़ बड़ौदा भवन के पीछे , वाराणसी 221001, उत्तर प्रदेश |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 157 |

संबंधित लेख