राष्ट्रीय पुस्तक न्यास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) भारत की स्थापना 1 अगस्त, 1957 को शिक्षा मंत्रालय, के अंतर्गत की गयी थी। आजकल यह भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन प्रकाशन समूह है।
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी।
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का उद्देश्य अंग्रेज़ी सहित सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में कम लागत पर अच्छे साहित्य प्रकाशित करना है।
  • इसका प्रमुख कार्य भारत तथा विदेश में सेमिनारों, कार्यशालाओं, पुस्तक मेलों, पुस्तक प्रदर्शनियों आदि का आयोजन करके समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • इसके प्रमुख कार्य हैं -
  1. पुस्तकों का प्रकाशन करना
  2. पुस्तक पठन पाठन को प्रोत्साहन देना
  3. विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहित करना
  4. लेखकों और प्रकाशकों की सहायता करना
  5. बाल साहित्य को प्रोत्साहित करना
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास हिन्दी, अंग्रेज़ी, और भारत की अन्य प्रमुख भाषाओँ में पुस्तकें प्रकाशित करता है।
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ब्रेल लिपि में भी पुस्तकें प्रकाशित करता है।
  • पुस्तकों के प्रोत्साहन के लिए यह प्रति दूसरे वर्ष प्रगति मैदान नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' का आयोजन करता है।
  • यह पुस्तक मेला एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रतिवर्ष 14 से 20 नवम्बर तक 'राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह' भी मनाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख