मोतीलाल तेजावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मोतीलाल तेजावत (अंग्रेज़ी: Motilal Tejawat) को 'आदिवासियों का मसीहा' के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म सन 1896 ई. को 'कोल्यारी' नामक ग्राम, उदयपुर, राजस्थान में हुआ था।

  • 'वनवासी संघ' की स्थापना मोतीलाल तेजावत ने की थी।
  • इन्होंने आदिवासियों के हक के लिए मुख्य योगदान दिया और लड़ाई लड़ी।
  • 1921 ई. में 'एकी आन्दोलन' का सफल नेतृत्व इन्होंने किया था। यह आन्दोलन पहले के कई आन्दोलनों के मुकाबले अधिक संयत और संगठित था।
  • 'एकी आन्दोलन' इतिहास के वीर पुरुष राणा प्रताप का नाम लेकर चलाया गया था।
  • मोतीलाल तेजावत का निधन 14 जनवरी, 1969 को हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख