मुंबई इंडियंस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मुंबई इंडियंस का प्रतीक चिह्न

मुंबई इंडियंस आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड ने 2008 में 441 करोड़ में 10 साल के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के अधिकार ख़रीदे। फ्रेंचाइजी ख़रीदने के लिए रिलायंस द्वारा सबसे बड़ी बोली लगाई गई थी। हरभजन सिंह टीम के कप्तान हैं।

प्रदर्शन

  • मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-1 में मिलाजुला प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। टीम 7 जीत और 7 हार के साथ पांचवें स्थान पर रही थी।
  • आईपीएल 2009 में मुंबई इंडियंस ने कुछ खिलाडिय़ों का बदला और डुमिनी, काइल मिल्स व अशरफउल जैसे खिलाड़ियों को ख़रीदा लेकिन प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई जिससे टीम सातवें स्थान पर रही।
  • आईपीएल 2010 में टीम ने सचिन की जबरदस्त बल्लेबाज़ी की बदौलत बेहतर खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर पूरा किया। लेकिन टीम फाइनल में चेन्नई के हाथों 22 रन से हार गई। सचिन तेंदुलकर 618 रन बनाकर मैन ऑफ़ द सीरीज़ रहे।
  • आईपीएल 4 में मुंबई इंडियंस के खिलाङी -- सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, किरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, एंड्रयू साइमंड्स, डेविड जैकब्स, जेम्स फ्रेंकलिन, मुनफ पटेल, क्लिंट मैके, एडेन बिजार्ड, मोजेस हेनरिक्स रहे।
  • मुंबई इंडियंस ने इस सत्र में अच्छा खेल दिखाया और तीसरे स्थान पर रहकर चैंपियंस लीग में जगह बनाई।

चैंपियंस के चैंपियन

सचिन तेंदुलकर की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस ने हरभजन सिंह की कप्तानी में चैंपियंस लीग 2011 का खिताब जीतकर सबको स्तब्ध कर दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख