भारतकोश:हस्ताक्षर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारतकोश के प्रत्येक लेख के वार्ता पन्ने पर अपने संदेश के नीचे आप अपने हस्ताक्षर कर सकते हैं। ऐसा केवल वार्ता पन्नों पर ही करें, लेखों के पन्नों पर न करें। ऐसा करने से वार्ता करने में आसानी होती है और हर संदेश के लेखक को पहचानने में मदद मिलती है। मिलकर सम्पादन करने के लिए संवाद बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे पढ़ने वालों को लेख का प्रारूप और प्रगति समझने में आसानी होती है।

भारतकोश पर हस्ताक्षर कैसे करें

  • अपने संदेश के बाद चार टिल्ड के चिह्न (~) डाल दें, इस तरह: ~~~~ अथवा सम्पादन पन्ने पर टूल बॉक्स के टूल Sign-tool.jpg (हस्ताक्षर चित्र) पर क्लिक करने पर भी चार टिल्ड संदेश में जुड़ जाएंगे।
  • बदलाव संजोने पर आपका हस्ताक्षर पन्ने पर दिखेगा, और साथ ही समय भी।
  • तीन टिल्ड (~~~) डालने पर केवल आपका हस्ताक्षर (बिना समय) और पाँच टिल्ड (~~~~~) डालने पर केवल समय (बिना हस्ताक्षर) दिखेगा।

हस्ताक्षर कैसे बदलें

आप अपने हस्ताक्षर को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए "मेरी वरीताएँ" पर जाएँ और "आपका उपनाम (दस्तखत/सही के लिये)" को सम्पादित करें। आप इस खाने में विकिमार्कप और कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, रंग बदलने के लिए, हिन्दी में नाम लिखने के लिए या अन्य भीतरी कड़ियाँ डालने के लिए।